म्यांमार में सेना के खिलाफ प्रदर्शन जारी, रबर की गोलियों, आंसू गैस के गोले दागे

Update: 2021-02-10 08:55 GMT

बर्मा। म्यांमार की सेना द्वारा किये गए तख्ता पलट के बाद आज बुधवार को भी प्रदर्शन जारी है। देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीँ अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनकारियों के साथ हो रही हिंसा का विरोध कर रहा है।  

देश में बढ़ते विरोध को देखते हुए सेना ने भी सख्ती शुरू कर दी है। सेना ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन रबर की गोलियों, आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। उल्लेखनीय है कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट होने के बाद लोग सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आंग सान सू की और हिरासत में लिए गए अन्य नेताओं को रिहा कर दिया जाए। म्यांमार की पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग भी किया।

Tags:    

Similar News