SwadeshSwadesh

प्रिंस हैरी पहुंचे लंदन, 17 अप्रैल को दादा के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Update: 2021-04-12 08:30 GMT

लंदन। महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस प्रिंस फिलिप की 99 साल की उम्र में मौत हो चुकी है। प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में बेहद सादगी से होगा। प्रिंस हैरी भी अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच गए है। हैरी को अपने दादा के काफी करीब माना जाता था।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे आज हैरी हीथरो एयरपोर्ट पर लैंड हुए और इसके बाद क्वारनटीन में चले गए। इसके बाद 17 अप्रैल को वह अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।बकिंघम पैलेस की ओर से कहा गया है कि हैरी की पत्नी गर्भवती हैं और वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी। उनके फिजिशियन ने उन्हें यात्रा करने से मना किया है। प्रिंस फिलिप के बेटे प्रिंस एंड्रियू ने रविवार को बताया कि प्रिंस फिलिप की मौत से क्वीन एलिजाबेथ बहुत आहत हुई हैं और ब्रिटेन ने अपना 'ग्रैंडफादर' खो दिया है।

Tags:    

Similar News