SwadeshSwadesh

श्रीलंका में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग का आह्वान, विपक्ष ने कहा- बदलाव जरुरी

Update: 2022-04-09 10:03 GMT

कोलंबो। आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका के मौजूदा हालात पर नेशनल पीपुल्स पावर के सांसद विजिथा हेराथ ने कहा है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को त्यागपत्र दे देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के साथ महाभियोग चलाया जाना चाहिए।

सांसद हेराथ ने कहा है कि नागरिकों के सामने आसन्न आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए संसद को पहले राजनीतिक संकट का समाधान निकालना चाहिए। वह और उनकी पार्टी राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग और अविश्वास प्रस्ताव दोनों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने श्रीलंका के नागरिकों से राष्ट्रपति पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाने का आह्वान किया है।

Tags:    

Similar News