भारतीय सीमा में घुसी अवैध पाकिस्तानी नाव जब्त: कोस्ट गार्ड ने नौ लोगों को दबोचा

Update: 2026-01-16 06:34 GMT

भारतीय कोस्ट गार्ड ने समुद्र में एक बड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों ने बताया कि कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया है, जो अवैध तरीके से भारतीय समुद्री सीमा के अंदर घुस आई थी. नाव पर कुल नौ लोग सवार थे। कोस्ट गार्ड की टीम ने नाव को रोककर सभी क्रू मेंबर्स को पकड़ लिया है.

मामले में गुजरात डिफेंस पीआरओ, विंग कमांडर अभिषेक कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दीच. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई 14 जनवरी 2026 की रात को हुई। गश्त कर रहे भारतीय जहाज ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास इस नाव को देखा.

जब कोस्ट गार्ड ने नाव को चुनौती दी, तो वह पाकिस्तान की ओर भागने की कोशिश करने लगी। भारतीय जहाज ने पीछा कर नाव को रोक लिया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

पाकिस्तानी नाव का नाम ‘अल-मदीना’ बताया गया है। कोस्ट गार्ड का जहाज अब इस नाव को पोरबंदर ले जा रहा है, जहां नाव की गहन तलाशी ली जाएगी. साथ ही सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए लोगों से विस्तृत पूछताछ करेंगी.

यह कार्रवाई दर्शाती है कि भारतीय कोस्ट गार्ड समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।.

Similar News