सिस्टम पर आपा खोने वाले युवक के मामले में CM का एक्शन, 3 काम करते ही चेहरे पर लौटी खुशी

इंदौर के दिनेश प्रजापत के वायरल वीडियो पर सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लिया। साथ ही मां की पेंशन, इलाज और सहायता सुनिश्चित की।

Update: 2026-02-08 12:26 GMT

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर की जनसुनवाई में युवक ने सिस्टम को आड़े हाथों लिया था। 'तुम काहे के कलेक्टर हो' कहकर कलेक्टर कार्यालय में चीखने वाले इंदौर के दिनेश प्रजापत की गुहार रंग लाई। उसके चीख की आवाज आखिरकार सीधे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंच गई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने न सिर्फ मामले में त्वरित हस्तक्षेप किया, बल्कि एक झटके में दिनेश और उनकी मां से जुड़े तीन अहम काम भी पूरे करवा दिए।

दरअसल, कुछ दिन पहले दिनेश प्रजापत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह अपनी दृष्टिहीन मां रामप्यारी बाई के साथ कलेक्टर कार्यालय में नजर आ रहे थे और प्रशासनिक लापरवाही से नाराज होकर अधिकारियों पर सवाल उठा रहे थे। दिनेश ने आरोप लगाया था कि उनकी मां आंखों से देख नहीं सकतीं, इसके बावजूद उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं और पेंशन का मामला सालभर से अटका हुआ है।

सीएम ने किया युवक की समस्या का समाधान

वायरल वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि दिनेश प्रजापत और उनकी मां की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया गया है।

Tags:    

Similar News