Uttarakhand Forest Fire: पहाड़ों में धधक रहे जंगल, जिम्मेदार कौन? अब तक इतने लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज
बता दें इस समय उत्तराखंड समेत पूरे भारत में प्रचंड गर्मी का माहौल है। दिन के वक्त पारा 42 डिग्री के पार चला जा रहा है और इस वक्त में आग लगने की घटनाएं सामान्य हो जाती है, अमूमन इस प्रकार की खबरें सुनने को मिलती हैं कि एकड़ के एकड़ गेंहू के खेत में आग लग गई।
Uttarakhand Forest Fire: गढ़वाल। उत्तराखंड में लगातार जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते सोमवार तक प्रदेश के अंदर जंगलों में आग लगने की 23 घटनाओं का आकलन वन विभाग ने किया है। वहीं वन विभाग ने इस मामले पर अब तक तीन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है।
बता दें इस समय उत्तराखंड समेत पूरे भारत में प्रचंड गर्मी का माहौल है। दिन के वक्त पारा 42 डिग्री के पार चला जा रहा है और इस वक्त में आग लगने की घटनाएं सामान्य हो जाती है, अमूमन इस प्रकार की खबरें सुनने को मिलती हैं कि एकड़ के एकड़ गेंहू के खेत में आग लग गई और कई गांवों के खेत जलकर खाक हो गए। जानकारों भी यही मान रहे हैं पर गर्मी तेज होने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में वनाग्नि की एक घटना हुई हैं।
वहीं आकड़ों को लेकर अनुमान लगाया जाए तो जंगल में आग लगने की घटनाओं में इजाफ़ा हुआ है। आंकड़े ये बताते हैं कि ये आग लगने की घटनाओं में 1121वीं घटना है। जिसमें लगभग 1600 से अधिक हेक्टेयर के करीब जगल का इलाका प्रभावित हुआ है।बीते सोमवार तक प्रदेश के अंदर जंगलों में आग लगने की 23 घटनाओं का आकलन वन विभाग ने किया है। वहीं वन विभाग ने इस मामले पर अब तक तीन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है।