SwadeshSwadesh

कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन गई : संबित पात्रा

Update: 2021-07-03 11:22 GMT

नईदिल्ली। राफेल सौदा एक बार फिर विवादों में आ गया है।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबित पात्रा कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम का पर्याय बन गई है।कांग्रेस एक बार फिर देश में राफेल को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। 

 उन्होंने कहा की कांग्रेस ने 2019 लोकभा चुनाव से पहले ही राफेल को लेकर झूठ फैलाने का प्रयास किया था। जो उसके काम नहीं आया, जनता की अदालत में मोदी जी की जीत हुई और हमारी सरकार बनी। राहुल गाँधी राफेल की कीमत को लेकर बार - बार अपना बयान बदल रहे है।  

उन्होंने आगे कहा की फ्रांस में राफेल सौदे को लेकर जांच होने वाली है। यह स्वाभाविक है, किसी NGO ने फ्रांस की कोर्ट में शिकायत की थी।  जिसके आधार पर वहां जांच हो रही है।  इस जांच को भ्रष्टाचार की नज़र से देखना ठीक नहीं है। लेकिन इसपर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जिस तरह से राजनीति कर रहे हैं, वह बेहद दुखद है।  

 



Tags:    

Similar News