पति को हुआ लेबर पेन-पत्नी लेकर पहुंची अस्पताल, भारत में पहली बार एक पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म
सर्जरी के जरिये कपल ने जेंडर बदलवाया था
कोझिकोड/वेबडेस्क। केरल में रहने वाले एक ट्रांस पुरुष ने कुछ दिन पहले बताया था की वह प्रेग्नेंट है। अब उसने बुधवार को यहां के एक सरकारी अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक ट्रांस कपल माता-पिता बने है।
कोझिकोड के रहने वाले ट्रांस कपल जिया और जहाद ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। जिसके बाद से उनके साथ-साथ देश भर में लोग इस बच्चे के जन्म का इन्तजार कर रहे था। बुधवार को बच्चे की किलकारी गूंजने के साथ ये इन्तजार खत्म हो गया है। ट्रांस पार्टनर्स में से एक जिया पावल ने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया की उनके पति जहाद को सुबह लेबर पैन शुरू होने के बाद वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां सिजेरियन सेक्शन के जरिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि अब उसके बच्चे और पति जहाद दोनों की एकदम स्वस्थ है।
हालांकि कपल ने अभी बच्चे के लिंग की पहचान को उजागर करने से इंकार कर दिया। जिया ने कहा की फिलहाल वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि जिया पावल ने हाल ही में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी की उनके पति जहाद आठ माह से प्रेग्नेंट है। जिया ने लिखा था की ''हम मां बनने के मेरे सपने और पिता बनने के उसके ख्वाब को साकार करने वाले हैं. आठ महीने का बच्चा अब (जहाद के) पेट में है. हमें जो पता चला है, उसके अनुसार यह भारत में पहली ट्रांस पुरुष की प्रेग्नेंसी है।
ऐसे हुआ बच्चे का जन्म -
कपल के अनुसार, जिया और जेहाद पिछले तीन सालों से साथ में रह रहे है। सर्जरी के जरिये कपल ने जेंडर बदलवाया था। जन्म से पुरुष जिया ने स्त्री बनने का फैसला किया था और जन्म से स्त्री जहाद ने पुरुष बनने की ठानी थी। उनका ये सपना पूरा होने वाला था उससे पहले ही जहाद प्रेग्नेंट हो गया। जिसके कारण ट्रांस जेंडर की इस प्रोसेस को रोकना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाद को पुरुष बनाने की सर्जरी के दौरान गर्भाशय और कुछ विशेष अंगों को नहीं निकाला गया था। इसी वजह से जहाद ने गर्भधारण किया था और आखिरकार एक बच्चे को जन्म दिया।