SwadeshSwadesh

देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ा, 23.8% से बढ़कर हुआ 27.52%

Update: 2020-05-04 11:58 GMT

नईदिल्ली। देश में जारी लॉकडाउन के बीच आज से तीसरे चरण की शुरुआत हुई है। जिसमें कुछ रियायतें भी दी गई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है की लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। मंत्रालय का कहना है कि यदि हमने नियमों का पालन नहीं किया तो इससे देश में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जरूरी समान खरीदते समय भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया की देश में अब तक 11 हजार 706 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट 27.52% हो गया है। जोकि 28 अप्रैल तक 23.8% था।  उन्होंने बताया की देश में अब तक संक्रमण के कुल मामले 42 हजार 533 है।  अग्रवाल ने आगे बताया की देश के 12 जिले में सिर्फ 610 मामले हैं। जोकि कुल मामलों का 2% है। संक्रमण की कम संख्या वाले इन जिलों में लोगों बड़े स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया की जाँचों की संख्या सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रहीं है। ताकि संक्रमण के मामले जल्दी स्पष्ट हों और लोगों की जान को बचाया जा सकें।  उन्होंने बताया की सरकार जल्द ही  दादा-दादी और नाना- नानी अभियान शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं।  जिसके द्वारा लोगों की जान बचाने एवं देखभाल करने की जानकारी दी जायेगी।  

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2553 मरीज सामने आए हैं। जिसमे से 29453 सक्रिय मरीज हैं। वहीँ देश में अब तक 1373 लोगों की जान जा चुकी है। कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक शामिल हैं।

Tags:    

Similar News