Breaking News
  • हिंद महासागर में भारत का बड़ा दांव! ग्रेट निकोबार में बनेगा ₹13,000 करोड़ का मेगा एयरबेस, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
  • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 262 अंक लुढ़का
  • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं: 8 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए
  • ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया
  • MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना
  • TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे
  • TMC के राज्य सभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी

होम > यूटिलिटी

दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, 25 लाख/kg

25 लाख रुपये किलो वाली कॉफी! आखिर कैसी है दुनिया की सबसे महंगी गेशा कॉफी का स्वाद?

दुनिया की सबसे महंगी कॉफी की कीमत 1 किलो के लिए करीब 25 लाख रुपये तक पहुंच गई है। जानिए पनामा की गेशा कॉफी इतनी खास क्यों है और इसका स्वाद कैसा होता है, जिसे दुनिया के अमीर लोग पसंद कर रहे हैं।


25 लाख रुपये किलो वाली कॉफी आखिर कैसी है दुनिया की सबसे महंगी गेशा कॉफी का स्वाद

 दुनिया में कॉफी के शौकीन तो लाखों हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी कॉफी के बारे में सुना है जिसकी कीमत 1 किलो के लिए करीब 25 लाख रुपये हो? यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि पनामा की मशहूर गेशा कॉफी (Geisha Coffee) की हकीकत है, जिसे दुनिया की सबसे महंगी कॉफी माना जाता है दुबई, जापान और ताइवान जैसे देशों में इस कॉफी का  एक कप पीने के लिए लोग 50 हजार से 80 हजार रुपये तक खर्च कर देते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इस कॉफी में ऐसा क्या खास है जो इसे “लक्जरी ड्रिंक” बना देता है।

 कैसे बनी सबसे महंगी कॉफी?

यह खास कॉफी पनामा के बोकेटे इलाके में स्थित Hacienda La Esmeralda फार्म में उगाई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 की नीलामी में इस कॉफी के एक किलो की कीमत करीब 30,000 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) तक पहुंच गई, जो अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी खेती बेहद सीमित मात्रा में होती है और इसे तैयार करने में सालों की रिसर्च और सावधानी बरती जाती है। यही वजह है कि यह कॉफी हर बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होती।

 इतनी महंगी क्यों है गेशा कॉफी?

अब सवाल यह है कि आखिर 25 लाख रुपये प्रति किलो की कीमत क्यों?  इसकी सबसे बड़ी वजह है इसकी रेयर क्वालिटी और सीमित उत्पादन। गेशा कॉफी के बीन्स को उगाने के लिए खास जलवायु और ऊंचाई की जरूरत होती है। इसके अलावा, इंटरनेशनल कॉफी जजिंग में इसे लगभग 98 पॉइंट्स की बेहद उच्च रेटिंग मिली थी, जो इसे दुनिया की टॉप क्वालिटी कॉफी में शामिल  करती है। यही नहीं, इसकी नीलामी में दुनिया भर के बड़े खरीदार हिस्सा लेते हैं, जिससे इसकी कीमत और बढ़ जाती है।

 दुबई से लेकर टोक्यो तक लग्जरी कॉफी का क्रेज

दुबई के लग्जरी कैफे में इस कॉफी  का एक कप लगभग 57,000 रुपये में बेचा जाता है। वहीं ताइवान में यह कीमत 60 हजार रुपये से अधिक तक पहुंच चुकी है। जापान में तो एक कप गेशा कॉफी की कीमत 80 हजार रुपये से ज्यादा भी दर्ज की गई है। अब समझिए, यह सिर्फ कॉफी नहीं बल्कि एक स्टेटस सिंबल बन चुकी है। अमीर ग्राहक इसे सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस और प्रेस्टिज के तौर पर पीते हैं। 

  कैसा होता है इसका स्वाद?

गेशा कॉफी का स्वाद आम कड़क कॉफी से बिल्कुल अलग होता है। इसमें जैस्मीन, कोको, टेंजरीन, खुबानी और शहद जैसे फ्लेवर नोट्स महसूस होते हैं। पहला घूंट लेते ही इसकी खुशबू फूलों जैसी लगती है, जबकि ठंडी होने पर इसमें आम और लीची जैसे फ्रूट फ्लेवर उभरने लगते हैं। यही वजह है कि इसे कई लोग “कॉफी नहीं, वाइन जैसा एक्सपीरियंस” मानते हैं।

 एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में यह कीमत और  बढ़ सकती है। क्लाइमेट चेंज और सीमित उत्पादन के कारण रेयर कॉफी बीन्स की सप्लाई कम हो रही है। अगर यही ट्रेंड रहा, तो आने वाले वर्षों में 1 किलो गेशा कॉफी की कीमत 28 लाख रुपये से भी ऊपर जा सकती है

Related to this topic: