Breaking News
  • मुर्शिदाबाद: भारत में गैर-कानूनी तरीके से दोबारा घुसने पर एक ही परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार
  • अमेरिका ने हमला कर सीजफायर का उल्लंघन किया, क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला: ईरान
  • 661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी
  • बांग्लादेश लौटने के लिए खुद सामने आ रहे अवैध प्रवासी, बंगाल में रोज 200-300 लोगों का वेरिफिकेशन
  • भोपाल में तीन मंजिला इमारत में आग, इसमें 6 रेस्टोरेंट: फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू
  • मानसून महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में पहुंचा: केरलम-तमिलनाडु में भारी बारिश, MP-राजस्थान में 50kmph की रफ्तार से आंधी चली

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Ghaziabad Reel Accident: Girl Dies on NH

NH पर रील बनाना पड़ा भारी: गाजियाबाद में युवती की मौत, दोस्त गंभीर घायल

गाजियाबाद में एनएच-9 पर रील बनाते समय बाइक हादसा, बिना हेलमेट युवती की मौत, युवक गंभीर। पुलिस जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई।


nh पर रील बनाना पड़ा भारी गाजियाबाद में युवती की मौत दोस्त गंभीर घायल

सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवती के लिए जानलेवा साबित हुआ। गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए वीडियो शूट के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

बिना हेलमेट तेज रफ्तार बाइक से हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार तड़के एनएच 9 पर IMS कॉलेज के सामने फ्लाईओवर पर हुई। मृतक युवती की पहचान इकरा (19) और घायल युवक की पहचान हाशिम (20) के रूप में हुई है। दोनों साहिबाबाद के पसौंडा इलाके के रहने वाले थे।बताया जा रहा है कि इकरा बाइक चला रही थी और पीछे बैठा हाशिम वीडियो शूट कर रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

डिवाइडर से टकराई बाइक, मौके पर गंभीर चोट

तेज रफ्तार के कारण बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इकरा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं हाशिम के पैर, कमर और कंधे में गंभीर चोट आई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इकरा को मृत घोषित कर दिया। हाशिम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

रील बनाते हुए वीडियो भी आया सामने

घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इकरा हाईवे पर बाइक चलाते हुए नजर आ रही है और पीछे बैठा युवक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो किसी अन्य साथी ने तो नहीं बनाया।

एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन प्रतिबंधित

यह मार्ग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है, जहां दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद युवक-युवतियां यहां स्टंट और रील बनाते नजर आते हैं।

पुलिस ने दी चेतावनी

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि हादसा यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर स्टंट या वीडियो बनाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

 

Related to this topic: