Breaking News
  • टी-20 वर्ल्ड कप- न्यूजीलैंड सुपर-8 में पहुंचा, कनाडा को 8 विकेट से हराया
  • 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, शाम 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा, भारत में दिखाई नहीं देगा
  • जम्मू कश्मीरः श्रीनगर में नाजिर अहमद भट के ठिकानों पर NIA की रेड
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे, मुंबई एयरपोर्ट पर किया लैंड
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रत्यक्ष रूप से ईरान के साथ परमाणु वार्ता में शामिल होंगे
  • तेलंगाना निकाय चुनाव- 86 निकायों में जीते कांग्रेस के मेयर-अध्यक्ष
  • श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सुपर 8 पहुंचने की राह हुई कठिन

होम > यूटिलिटी

हरी इलायची चबाने के फायदे

रोजाना बासी मुंह में हरी इलायची चबाने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे..

हरी इलायची का यूज़ केवल स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता। सुबह बासी मुंह इलायची चबाने से बहुत से फायदे मिलते हैं।


रोजाना बासी मुंह में हरी इलायची चबाने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

हरी इलायची सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। खासकर अगर आप इसे सुबह खाली पेट या बासी मुंह चबाते हैं, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सुबह बासी मुंह हरी इलायची खाने से अपकी बॉडी को क्या फायदे मिलते हैं?

यह छोटी सी इलायची मसालों से लेकर मिठाईयों तक सभी में यूज़ की जाती है। इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर की तरह भी किया जाता है। इसकी खुशबू मुंह को फ्रेश कर देती है। जिससे बॉडी को भी बहुत से चमत्कारी फायदे मिलते है। 

1. मुंह की बदबू से तुरंत राहत

हरी इलायची में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में पनप रहे हार्मफुल बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इससे सांसें हमेशा ताजगी भरी बनी रहती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट इसे चबाने से मुंह की बदबू कम होती है और मसूड़ों भी मजबूत बने रहते हैं। खाने के बाद इसे चबाने से डाइजेशन आसान होता है और मुंह हमेशा स्वच्छ महसूस करता है।   

2.डाइजेशन सिस्टम 

हरी इलायची पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी और पेट फूलने को कम करने में मदद करती है। यह खाने को जल्दी और आसानी से पचाने में मदद करती है। रोजाना इसको खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और भूख भी नियंत्रित रहती है। साथ ही यह वेट लॉस करने में भी मदद करती है। 

3. नींद और मेंटल स्ट्रेस  

नींद की समस्या और मानसिक तनाव आजकल आम समस्याएं बन गई हैं। हरी इलायची में नेचुरल गुण होते हैं, जो तनाव को कम करते है और मन को शांति देते हैं। सुबह खाली पेट और रात में डिनर के बाद इसे चबाने से नींद बेहतर आती है। यह दिमाग को तरोताजा बनाती है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है।

4. वेट लॉस 

हरी इलायची आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है। इसको रोज चबाने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। आप चाहे तो इसे सीधे चबा सकते हैं या अपनी चाय और डेज़र्ट में शामिल कर सकते हैं।

5. ब्लड प्रेशर 

हरी इलायची में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसको डेली डाइट में शामिल करने से हार्ट से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। साथ ही, इलायची को सुबह बासी मुंह चबाने से आपकी बॉडी को बहुत से फायदे मिलते हैं।

अगर आपको इलायची से किसी भी प्रकार की कोई एलर्जी हो या दूसरी कोई गंभीर बीमारी हो, तो एक बार डॉक्टर से सहाल जरूर ले लें। 

Related to this topic: