Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > खेल

MI vs RR: Rajasthan Faces Must-Win Clash

IPL 2026: राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला, सम्मान बचाने उतरेगी मुंबई

आईपीएल 2026 में मुंबई और राजस्थान के बीच बड़ा मुकाबला। राजस्थान के लिए प्लेऑफ की उम्मीद बचाने वाला करो या मरो मैच, मुंबई सम्मान बचाने उतरेगी।


ipl 2026 राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला सम्मान बचाने उतरेगी मुंबई 

आईपीएल 2026 के लीग का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 24 मई को दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। जहां प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी मुंबई के लिए यह सम्मान बचाने की लड़ाई है, वहीं राजस्थान को प्ले ऑफ की उम्मीदों को बचाए रखने के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है।

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 31 मैचों में अब तक बराबरी का मुकाबला हुआ है, जिसमें मुंबई ने 16 जबकि राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं। वहीं मुंबई में भी हुए नौ मैचों में कांटे का मुकाबला हुआ है, जिसमें एमआई पांच जबकि आरआर ने चार मैच अपने नाम किए हैं। जब इस सीजन दोनों टीमें गुवाहाटी में पहली बार मिली थीं, तो राजस्थान ने मुंबई को आसानी से 27 रनों से हराया था। आइए डालते हैं इस मैच के कुछ प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर।

रोहित को रोकने की जिम्मेदारी संदीप और आर्चर पर

मुंबई की तरफ से जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा की नई गेंदों का सामना करने के लिए रायन रिकलटन और रोहित शर्मा आएंगे रोहित को विशेष रूप से संदीप से सावधान रहना होगा, जो कि उन्हें आईपीएल में छह बार आउट कर चुके हैं। इस दौरान रोहित, संदीप पर सिर्फ 81 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाते हैं। वहीं आर्चर ने भी टी20 मैचों में रोहित को तीन बार आउट किया है, जबकि आर्चर के खिलाफ भी रोहित का स्ट्राइक रेट सिर्फ 100 का है। अगर रोहित थोड़ा टिक जाते हैं, तो राजस्थान के स्पिनर भी उन्हें परेशान कर सकते हैं। रवि बिश्नोई छह पारियों में उन्हें तीन बार आउट कर चुके हैं, वहीं रवींद्र जाडेजा ने उन्हें 18 पारियों में सिर्फ तीन बार आउट किया है। इसी तरह रिकलटन ने अभी तक आरआर के गेंदबाजों में से सिर्फ आर्चर का सामना टी20 मैचों में किया है, लेकिन वह इस दौरान तीन पारियों में दो बार उनका शिकार हुए हैं।

सूर्यवंशी का कहर कौन रोकेगा ?

राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल में पावरप्ले के दौरान 235 के स्ट्राइक रेट से 407 रन बनाए हैं। वह हर दूसरी गेंद पर बाउंड्री लगाते हैं और अपने सलामी जोडीदार यशस्वी जायसवाल के साथ इस सीजन संयुक्त रूप से सर्वाधिक छह बार अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। जब-जब इस जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी की है, सिर्फ एक बार को छोड़कर हर बार राजस्थान की विजय हुई है। इन दोनों को रोकने की जिम्मेदारी दीपक चाहर पर होगी, जो इस सीजन पावरप्ले में पांच विकेट ले चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान 9.1 की इकॉनमी से रन दिया है। वहीं जसप्रीत बुमराह के नाम इस सीजन कुल मिलाकर सिर्फ चार ही विकेट हैं।


 

Related to this topic: