Amethi News

Amethi News: किसानों के लिए राहत भरी खबर, जिले में पर्याप्त भंडार, खाद की नहीं होगी किल्लत

जनपद में रबी फसलों की बुवाई को देखते हुए किसानों के लिए राहत भरी खबर है. जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है...

By : विकास जैन
Amethi News: किसानों के लिए राहत भरी खबर, जिले में पर्याप्त भंडार, खाद की नहीं होगी किल्लत

Amethi News: किसानों के लिए राहत भरी खबर, जिले में पर्याप्त भंडार, खाद की नहीं होगी किल्लत

Amethi News: जनपद में रबी फसलों की बुवाई को देखते हुए किसानों के लिए राहत भरी खबर है. जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, जिससे किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. जिला प्रशासन किसानों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देशों के क्रम में जनपद की समस्त उर्वरक समितियों, महिला उपभोक्ता संघ तथा इफको (IFFCO) के केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.

21,196 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध

जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि दिनांक 23 नवंबर 2026 को 2,668 मीट्रिक टन इफको यूरिया की एक रैक जनपद को प्राप्त हो चुकी है. इसके बाद जनपद में यूरिया की कुल उपलब्ध मात्रा बढ़कर 21,196 मीट्रिक टन हो गई है.

25 नवंबर तक डीएपी का भंडार बढ़कर 4,288 मीट्रिक टन होगा

इसी क्रम में 25 नवंबर 2026 को एचयूआरएल (HURL) की एक रैक प्राप्त होने की संभावना है, जिसमें 757 मीट्रिक टन डीएपी एवं 150 मीट्रिक टन टीएसपी उपलब्ध होगी. इसके अतिरिक्त पीपीएल (PPL) की एक रैक भी 25 नवंबर को सुल्तानपुर में पहुंचेगी, जिसमें से जनपद अमेठी को 350 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त होगी. उन्होंने बताया कि 25 नवंबर तक आने वाली डीएपी की मात्रा तथा वर्तमान उपलब्ध भंडार को मिलाकर जनपद में डीएपी की कुल उपलब्धता 4,288 मीट्रिक टन हो जाएगी.

NPK, SSP और MOP भी पर्याप्त

इसके अतिरिक्त जनपद में वर्तमान में 2,995 मीट्रिक टन एनपीके, 1,871 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 166 मीट्रिक टन एमओपी उर्वरक भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार के उर्वरक की कमी नहीं है.

किसानों से की ये अपील

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आवश्यकता एवं मृदा की स्थिति के अनुसार डीएपी के साथ-साथ एनपीके उर्वरक का भी प्रयोग करें, जिससे फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध हो सकें.

कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि निजी उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करें. किसी भी विक्रेता द्वारा उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग करने, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने अथवा कालाबाजारी करने का मामला सामने आने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक किसान को उसकी आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराना तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखना है.

संबंधित सामग्री

Amethi SP News: अमेठी में मुलायम सिंह की जयंती पर सपा का बड़ा कार्यक्रम

Amethi SP News: अमेठी में मुलायम सिंह की जयंती पर सपा का बड़ा कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विकासखंड भादर के एसआरएम बरियाहशाह में श्रद्धांजलि समारोह एवं सामाजिक सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Nov 22, 2026
Amethi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Amethi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी...

Sep 24, 2026