Breaking News
  • भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते वैभव सूर्यवंशी
  • यूपी के कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद आग लग गई, हादसे में 5 कर्मचारी झुलस गए
  • लखनऊ में 2 दिन में 126 प्रतिष्ठान सील:दूसरे दिन भूमि IAS, विद्या कोचिंग समेत 55 पर कार्रवाई
  • वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत: 4300 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- 39,000 लोग लापता
  • रतलाम में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; दो लोगों की मौत; 15 झुलसे
  • EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

होम > खेल

22 साल बाद Asian Cup में भारत की एंट्री, छत्तीसगढ़ की 'गोल्डन गर्ल' बनी डिफेंस की ताकत

22 साल बाद Asian Cup में भारत की एंट्री, छत्तीसगढ़ की 'गोल्डन गर्ल' बनी डिफेंस की ताकत


22 साल बाद asian cup में भारत की एंट्री छत्तीसगढ़  की गोल्डन गर्ल बनी डिफेंस की ताकत

Indian Women's Football Match: भारतीय महिला फुटबॉल के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 22 साल बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी महिला एशियन कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के बालोद की बेटी किरण पिस्दा ने भी अपनी चमक बिखेरी है। डिफेंडर के तौर पर टीम की रक्षा पंक्ति को मजबूती देने वाली किरण ने जीत में अहम योगदान दिया।

बेटी की सफलता पर गदगद हुए माता-पिता

किरण पिस्दा के माता-पिता इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बेहद गौरवान्वित और भावुक हैं। पिता महेश राम पिस्दा जो कि जिला संयुक्त कार्यालय में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मां मिलापा पिस्दा भी बेटी की मेहनत को देखकर आज पूरा परिवार गर्व से सिर ऊंचा करके खड़ा है।

थाईलैंड को हराकर भारत ने हासिल किया एशियन कप का टिकट

थाईलैंड में खेले गए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-बी के सभी चार मुकाबले जीतकर एएफसी महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया। निर्णायक मुकाबले में भारत ने मेजबान थाईलैंड को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में मिडफील्डर संगीता बसफोर ने 28वें और 74वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं मैच के अंतिम पलों में टीम ने डटकर डिफेंस किया, जिसमें डिफेंडर किरण पिस्दा की भूमिका निर्णायक रही।

अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची किरण

किरण पिस्दा का फुटबॉल सफर देश की सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। 2023 में उन्होंने क्रोएशिया के एक फुटबॉल क्लब से अनुबंध कर यूरोपियन सर्किट में कदम रखा। इससे पहले 2022 में वे चेन्नई के सेतू एफसी और केरल ब्लास्टर्स वुमन क्लब की अहम सदस्य रह चुकी हैं।

बालोद की 'गोल्डन गर्ल' बनी देश की शान

किरण पिस्दा का फुटबॉल सफर निरंतर प्रदर्शन का नतीजा है। वर्ष 2014-15 से अब तक उन्होंने कटक, गोवा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, चेन्नई और अंडमान-निकोबार समेत देश के कई शहरों में आयोजित जूनियर, स्कूल और सीनियर नेशनल टूर्नामेंटों में भाग लिया है। 2022 में नेपाल में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में भी किरण ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।