Breaking News
  • आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत
  • केरल चुनाव में BJP की दूसरी सूची जारी, 39 नाम घोषित; विजयन ने भी भरा पर्चा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
  • बाजार की ग्रीन शुरुआत, सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा, क्रूड ऑयल सस्ता होने से राहत
  • नेतन्याहू का बड़ा बयान: ‘मैं जिंदा हूं’, ईरान की लीडरशिप खत्म होने का दावा
  • UP Weather Update: ओलावृष्टि और तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, 2 की मौत, मौसम विभाग का अलर्ट
  • अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ की रिपोर्ट, पाकिस्तानी मिसाइलों से अमेरिका को खतरा

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

UP Weather: ओलावृष्टि, 2 की मौत

UP Weather Update: ओलावृष्टि और तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, 2 की मौत, मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ा। लखनऊ, अयोध्या समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी। बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक खराब मौसम का अलर्ट जारी किया।


up weather update ओलावृष्टि और तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित 2 की मौत मौसम विभाग का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया और सड़कों पर पानी भर गया।

अयोध्या और कई जिलों में ओले गिरे

अयोध्या में बारिश के साथ मटर के दाने आकार के ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वहीं, प्रयागराज, मथुरा, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, मेरठ और अलीगढ़ समेत 20 से अधिक जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी रही।

बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

प्रयागराज और मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में इस घटना से दहशत का माहौल है।

height=337

फसलों पर बड़ा असर, किसानों की चिंता बढ़ी

तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की खड़ी फसलें गिर गईं, सरसों और आलू की फसलों को नुकसान की आशंका है, कई जगह फसलें पूरी तरह बर्बाद होने की स्थिति में है किसानों का कहना है कि अगर मौसम ऐसा ही रहा तो भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हवा की रफ्तार 40 किमी/घंटे तक दर्ज की जा रही है कुछ जगहों पर 50–80 किमी/घंटे तक तेज हवाएं चल रही हैं अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने का अनुमान

IMD का अलर्ट और पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक

  • अगले 2 दिनों तक बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी

  • तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट हो सकती है

  • 21 मार्च को भी कई जिलों में बारिश की संभावना

  • 22 मार्च को बादल और कहीं-कहीं बूंदाबांदी

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे प्रदेश में बारिश का असर दिख रहा है। उनके मुताबिक, अगले 2 दिन सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा, जिसके बाद मौसम में सुधार शुरू होगा।

Related to this topic: