Moradabad Weather September Colder Than November

UP में बदला मानसून: मुरादाबाद में 57 साल बाद सितंबर नवंबर से ठंडा; भादों के आखिरी दिन 110 MM रिकॉर्ड बारिश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार के दिन 110 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। तब अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। 57 साल बाद सितंबर का महीना नवंबर से भी ज्यादा ठंडा दर्ज किया गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
UP में बदला मानसून: मुरादाबाद में 57 साल बाद सितंबर नवंबर से ठंडा; भादों के आखिरी दिन 110 MM रिकॉर्ड बारिश

Muradabad Weather News

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भादो के आखिरी दिन आसमान से जमकर पानी बरसा और इसका असर तापमान भी साफ दिखा। शनिवार को शहर में 24 घंटे के भीतर 110 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश है। नतीजा यह रहा कि 57 साल बाद सितंबर का महीना नवंबर से भी ज्यादा ठंडा हो गया। इसके चलते दोपहिया वाहन पर निकले लोगों को दिन में ही सिहरन महसूस होने लगी।

पूर्णिमा पर पूरे दिन बरसा पानी

शुक्रवार की रात 12 बजे चमक और गरज के साथ बारिश शुरू हुई और शनिवार देर रात तक थमी नहीं। तेज हवाओं के बीच दिनभर कभी हल्की तो कभी तेज बौछारें पड़ती  रहीं। तापमान तेजी से नीचे गिरा। शाम से रात तक सिहरन ठिठुरन जैसे अहसास में बदल गई।

मौसम विभाग के आकड़े क्या कहते हैं?

मौसम विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 21.4 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 79.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। देर रात तक कुल आंकड़ा 110 मिमी पहुंच गया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री कम था। दोनों तापमान के बीच सिर्फ दो डिग्री का अंतर रहने से ठंड का अहसास अचानक बढ़ गया। सुबह आर्द्रता 98 फीसदी और शाम को 100 फीसदी रही।

नवंबर से भी ठंडा हुआ सितंबर

नवंबर का औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि 26 सितंबर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। इससे पहले सितंबर का सबसे कम अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री 23 सितंबर 1969 को दर्ज हुआ था। सितंबर के दस सबसे कम अधिकतम तापमान में 1969 की दो तारीखें, 2005 की दो, 2020 की दो और 1975, 2010, 2002 व 2006 की एक एक तारीख शामिल हैं।

कम दबाव के क्षेत्र ने बदला मौसम

लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना था। यह धीरे-धीरे खिसककर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर आ गया। इसी वजह से मुरादाबाद समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश हुई। हवा की दिशा भी लगातार बदलती रही। सुबह हवा पूर्व से पश्चिम 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि शाम को पश्चिम से पूर्व 10 से 15 किमी की रफ्तार से बही। मानसून का सीजन 30 सितंबर तक रहेगा।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026