Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > देश

Monsoon Nears MP-UP, Storms Hit North India

Weather Update: राजस्थान में रेलवे स्टेशन का शेड ट्रैक पर गिरा, यूपी में तूफान-बारिश से जनजीवन प्रभावित; 3 दिन में MP-UP

राजस्थान और यूपी में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित। चूरू में रेलवे स्टेशन का शेड ट्रैक पर गिरा। अगले तीन दिनों में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना।


weather update राजस्थान में रेलवे स्टेशन का शेड ट्रैक पर गिरा यूपी में तूफान-बारिश से जनजीवन प्रभावित 3 दिन में mp-up

भोपाल। देश के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्थान में तेज अंधड़ के कारण रेलवे स्टेशन का टिनशेड ट्रैक पर गिर गया, जबकि उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली में खराब मौसम के चलते कई उड़ानों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है।

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर गिरा टिनशेड

राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और चूरू जिलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। चूरू जिले के श्रीमकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन पर लगा टिनशेड अंधड़ के कारण उखड़कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। घटना के बाद कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यूपी में प्री-मानसून सक्रिय, वाराणसी में तूफान

उत्तर प्रदेश में शनिवार को प्री-मानसून गतिविधियां तेज रहीं। कानपुर, अयोध्या, उन्नाव समेत करीब 25 शहरों में बारिश दर्ज की गई। वाराणसी में तेज तूफान के कारण कई स्थानों पर होर्डिंग्स उड़ गईं राजधानी लखनऊ में दिन के समय तेज आंधी के चलते अंधेरा छा गया। वहीं हाथरस में भारी बारिश के कारण कोतवाली सदर परिसर और आसपास की सड़कों पर जलभराव हो गया।

दिल्ली में बारिश का असर, फ्लाइट्स हुईं लेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हुई बारिश और खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मौसम खराब होने से कई उड़ानों के समय में बदलाव और देरी हुई है।

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, श्योपुर में तीन की मौत

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के कई हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है और आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।

19 राज्यों तक पहुंच चुका मानसून

4 जून को केरलम में दस्तक देने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है तथा अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में इसके प्रवेश की संभावना है। अब तक मानसून 19 राज्यों के हिस्सों को कवर कर चुका है।

6 राज्यों में अब भी भीषण गर्मी

बारिश और आंधी के बीच देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। शुक्रवार को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

Related to this topic: