Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तरप्रदेश में मानसून का अलर्ट, इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है।


up weather alert उत्तरप्रदेश में मानसून का अलर्ट इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी

UP Weather Alert: उत्तरप्रदेश में मानसून का अलर्ट, इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी |

डॉ अतुल मोहन सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अलर्ट और चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल, अवध, मध्य यूपी और तराई क्षेत्रों के करीब 40 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। 

लखनऊ में बारिश का दौर जारी

राजधानी लखनऊ में सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों और मुख्य चौराहों पर पानी भर गया है। जलभराव के चलते प्रमुख मार्गों पर यातायात की गति धीमी हो गई है, जिससे कार्यालय और स्कूल जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने और जर्जर भवनों, पेड़ों के नीचे जाने से बचे। तराई और पूर्वांचल के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।