Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

ट्रेनों के किराये में 30% की गिरावट

यात्रियों को बड़ी राहत: 10 ट्रेनों के किराये में 30% तक कमी, हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

पश्चिम मध्य रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल कर दिया है, जिससे किराये में 30% की कमी आई है। इससे विद्यार्थियों और नौकरीपेशा यात्रियों को फायदा होगा।


यात्रियों को बड़ी राहत 10 ट्रेनों के किराये में 30 तक कमी हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल कर दिया है। इससे यात्रियों को आरक्षित श्रेणियों के किराये में लगभग 30 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी, जिससे यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुलभ और किफायती हो जाएगी।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि अब तक ये ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों के रूप में संचालित हो रही थीं, जिनमें विशेष अधिभार लागू होने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ता था। नियमित श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद यह अतिरिक्त भार समाप्त हो जाएगा और यात्रियों को सीधे तौर पर किराये में लाभ मिलेगा।

इन वर्गों को मिलेगा लाभ

इस निर्णय से विशेष रूप से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा यात्रियों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा नियमित रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा। साथ ही भोपाल, रानी कमलापति, बीना, इटारसी, नर्मदापुरम और संत हिरदाराम नगर सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

नियमित श्रेणी में शामिल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 20153/20154 रीवा–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

  • गाड़ी संख्या 20163/20164 बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर

  • गाड़ी संख्या 17363/17364 हुबली–योग नगरी ऋषिकेश

  • गाड़ी संख्या 17079/17080 हैदराबाद–जयपुर

  • गाड़ी संख्या 17601/17602 काचीगुड़ा–श्रीगंगानगर

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई ट्रेन

रेल संरक्षा आयुक्त गुरु प्रकाश ने शुक्रवार को भोपाल-रामगंज मंडी नई रेलवे लाइन परियोजना के श्यामपुर-कुरावर खंड में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का सफल परीक्षण किया। आयुक्त ने ट्रेन से नवनिर्मित 13.70 किलोमीटर लंबे रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा मानकों, तकनीकी गुणवत्ता तथा यात्री एवं मालगाड़ी संचालन की तैयारियों का जायजा लिया और रेलखंड को हरी झंडी प्रदान की।

 

Related to this topic: