Breaking News
  • पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए
  • महाराष्ट्र: सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना
  • बीजापुर में 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर: SLR और इंसास बरामद, दोनों 5-5 लाख के इनामी थे
  • पीएम मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान: नेतन्याहू ने कहा- एशिया के शेर हैं मोदी
  • T20 वर्ल्डकपः सुपर-8 में आज भारत के सामने जिम्बाब्वे
  • सुप्रीम कोर्ट का 'करप्शन इन ज्यूडीशियरी' वाली NCERT किताब पर बैन

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

शिवपुरी सड़क हादसा: पिता-बेटी की मौत

शिवपुरी में तेज रफ्तार कार का कहर, पिता-बेटी समेत 3 की दर्दनाक मौत

शिवपुरी में तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी। पिता-बेटी व कार चालक की मौत, एक युवक गंभीर घायल। पुलिस जांच जारी।


शिवपुरी में तेज रफ्तार कार का कहर पिता-बेटी समेत 3 की दर्दनाक मौत

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं। बाइक पर घर लौट रहे पिता और उनकी 11वीं में पढ़ने वाली बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल है, जबकि कार चालक ने भी दम तोड़ दिया।

एडमिट कार्ड लेने गई थी बेटी

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय रहम सिंह लोधी अपनी बेटी प्रियंका लोधी के साथ बाइक से गांव निदानपुर लौट रहे थे। प्रियंका पिछोर के शासकीय कन्या विद्यालय से 11वीं कक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर वापस आ रही थी। परिवार के लिए यह सामान्य दिन था, लेकिन श्रीनगर गांव के पास पहुंचते ही सबकुछ बदल गया।

आमने-सामने की टक्कर, दूर जा गिरे पिता-बेटी

सामने से आ रही तेज रफ्तार सफेद कार (हुंडई ओरा) ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों 30 से 40 फीट दूर जा गिरे। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं।

अनियंत्रित कार ने स्कूटी को भी मारी टक्कर

बाइक से भिड़ने के बाद कार बेकाबू हो गई और आगे चल रही एक स्कूटी से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक राहुल लोधी की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है।

सड़क से दूर खेत में मिली कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार सड़क से 25-30 फीट दूर खेत में जाकर रुकी। बाइक और स्कूटी भी काफी दूर तक फेंकी गई थीं। अधिक खून बहने और सिर में गंभीर चोट के कारण जानें गईं।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है।

Related to this topic: