Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Saif Ali Khan Bhopal Property Records Under Fresh

सैफ अली खान की भोपाल संपत्तियों पर संकट? नवाब परिवार के जमीन रिकॉर्ड की होगी नई जांच

भोपाल की नवाबी संपत्तियों पर विवाद गहराया; सैफ अली खान और नवाब परिवार की संपत्तियां जांच के दायरे में।


सैफ अली खान की भोपाल संपत्तियों पर संकट नवाब परिवार के जमीन रिकॉर्ड की होगी नई जांच

राजधानी भोपाल की नवाबी संपत्तियों को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अभिनेता सैफ अली खान, उनकी मां शर्मिला टैगोर और नवाब परिवार से जुड़ी करोड़ों-अरबों रुपए की संपत्तियां अब जांच के दायरे में आ सकती हैं। प्रशासन को दिए गए एक ज्ञापन में मांग की गई है कि नवाब परिवार की संपत्तियों की स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाए और यह तय किया जाए कि इनमें से कौन-सी संपत्तियां निजी हैं और कौन-सी शत्रु संपत्ति (Enemy Property) की श्रेणी में आती हैं।

1949 के मर्जर एग्रीमेंट के आधार पर जांच की मांग

समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने सोमवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट सुमित कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि वर्ष 1949 में भारत सरकार और तत्कालीन भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला खान के बीच हुए मर्जर एग्रीमेंट को जांच का आधार बनाया जाए।ज्ञापन में कहा गया है कि 29 अप्रैल 1949 को हुए इस समझौते में सरकारी और निजी संपत्तियों की अलग-अलग सूची तैयार की गई थी। जांच के दौरान इसी सूची का उपयोग कर संपत्तियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

शत्रु संपत्ति के दायरे में आने का विवाद

कस्टोडियन विभाग के निर्देश पर भोपाल में शत्रु संपत्तियों की पहचान और सत्यापन का कार्य जारी है। इसी सिलसिले में जिला प्रशासन ने एक विशेष समिति का गठन किया है। समिति अब उन संपत्तियों की भी जांच कर सकती है जिन पर नवाब परिवार का दावा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जांच में कुछ संपत्तियां शत्रु संपत्ति की श्रेणी में पाई जाती हैं, तो उन पर परिवार का स्वामित्व प्रभावित हो सकता है।

1370 एकड़ जमीन पर उठे सवाल

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सैफ अली खान ने पूर्व में हाईकोर्ट में दायर एक मामले में भोपाल की करीब 1370 एकड़ भूमि को नवाब परिवार की संभावित निजी संपत्ति बताया था। अब जांच समिति से इन जमीनों की वर्तमान कानूनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है।कोहेफिजा, नयापुरा, हलालपुर समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में स्थित नवाबी संपत्तियां लंबे समय से कानूनी विवादों और स्वामित्व संबंधी दावों के कारण चर्चा में रही हैं।

प्रशासनिक जांच पर टिकी निगाहें

फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर लिया है और मामले की समीक्षा की जा रही है। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवाब परिवार से जुड़ी कौन-कौन सी संपत्तियां कानूनी रूप से निजी स्वामित्व में हैं और किन पर शत्रु संपत्ति कानून के तहत कार्रवाई की संभावना बन सकती है।

Related to this topic: