Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP MP Tarun Chugh

MP Tarun Chugh: मध्यप्रदेश के इस सासंद को मोदी सरकार में ​मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश से हाल ही में नवनिर्वाचित बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को केंद्र सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


mp tarun chugh मध्यप्रदेश के इस सासंद को मोदी सरकार में ​मिली बड़ी जिम्मेदारी

MP Tarun Chugh: मध्यप्रदेश के इस सासंद को मोदी सरकार में ​मिली बड़ी जिम्मेदारी |

MP Tarun Chugh: मध्य प्रदेश से हाल ही में नवनिर्वाचित बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को केंद्र सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संसदीय समितियों में से एक गृह मंत्रालय संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

चुग की नियुक्तिया क्यों खास?

पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले और मध्य प्रदेश का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले तरुण चुग का इस समिति में मनोनयन खास माना जा रहा है। तरुण चुग लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे राज्यों में भाजपा के संगठनात्मक प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सीमावर्ती इलाकों की समझ और नेटवर्क होने के चलते सुरक्षा, पुलिस सुधार, आपदा प्रबंधन और सीमा प्रबंधन मामलों में उनका अहम योगदान रहेगा।

आरएसएस और राजनीतिक सफर

बता दें कि तरुण चुग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े परिवार से आते हैं और छात्र राजनीति से ही राष्ट्रवाद और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में वे पार्टी संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभा रहे हैं। 

Related to this topic: