Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Datia By-Election

Datia By-Election: कांग्रेस मंच पर पूर्व डाकू मलखान सिंह, शिवराज सिंह बोले...

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की जंग के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसनें प्रदेश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है।


datia by-election कांग्रेस मंच पर पूर्व डाकू मलखान सिंह शिवराज सिंह बोले

Datia By-Election: कांग्रेस मंच पर पूर्व डाकू मलखान सिंह, शिवराज सिंह बोले... |

Datia By-Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की जंग के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसनें प्रदेश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है। चंबल के चर्चित पूर्व बागी मलखान सिंह कांग्रेस के चुनावी मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ नजर आए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में वोट की अपील की, जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जनसभा से गरमाया माहौल

मीडिया की खबरों के अनुसार दतिया के कमरारी गांव में आयोजित कांग्रेस की आमसभा में जीतू पटवारी और प्रदेश सह-प्रभारी संजना जाटव के साथ पूर्व बागी मलखान सिंह मंच पर दिखाई दिए। मलखान सिंह ने माइक से ग्रामीणें और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को जिताने की अपील की। सभा की कुछ तस्वीरे जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि ग्रामीणों ने कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया है।

शिवराज सिंह का हमला

तस्वीरें सामने आते ही केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि एक समय दतिया से लेकर शिवपुरी तक का पूरा क्षेत्र डकैतों के आतंक से थर्राता था। उनकी सरकार ने अभियानों के जरिए चंबल को भयमुक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बागियों और डकैतों को राजनीतिक संरक्षण देना हमेशा से कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा रहा है।

कौन हैं पूर्व डाकू मलखान सिंह?

आपको बता दें कि भिंड जिले से ताल्लुक रखने वाले मलखान सिंह 1970 और 80 के दशक में चंबल घाटी के सबसे खूंखार और चर्चित डाकू सरदारों में गिने जाते थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के कार्यकाल में 1982 में मलखान सिंह ने अपने गिरोह के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद से वे मुख्यधारा में लौटकर सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं।

Related to this topic: