अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़) की दो दिवसीय बैठक का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
All India Ex-Servicemen Service Council: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़) की दो दिवसीय बैठक का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संगठन के 100 वर्षीय संस्थापक सदस्य हवलदार जगत बहादुर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, एयर वाइस मार्शल एच.पी. सिंह और क्षेत्रीय संगठन सचिव उपस्थित रहे।

चार सत्रों में हुआ मंथन
बैठक कुल चार सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें लगभग 165 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में चारों प्रांतों के प्रतिनिधियों का परिचय कराया गया और उनके क्षेत्रों में चल रहे सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। अंतिम सत्र में संगठन के पालक अधिकारी प्रदीप जोशी ने हमारे अधिष्ठान विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चियों द्वारा वंदे मातरम और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। मंच का संचालन राष्ट्रीय सचिव सार्जेंट रमेश पांडेय ने किया।

महाकौशल प्रांत की नई कार्यकारिणी घोषित
बैठक के दौरान आगामी तीन वर्षों के लिए महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें कई पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
मेजर जनरल निश्चय राऊत: प्रांत अध्यक्ष (पुनः निर्वाचित)
सूबेदार बी.पी. तिवारी: महासचिव
कर्नल सी.के. निगम: उपाध्यक्ष
कैप्टन धीरेश सिंह: उपाध्यक्ष
कैप्टन अनिल सिंह: संगठन सचिव
नायब सूबेदार दिलीप पांडेय: सह संगठन सचिव
हवलदार आर.के. यादव: कोषाध्यक्ष