Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Khujner Accident

Khujner Accident: खाटूश्याम जा रहे 5 श्रद्धालु हादसे का शिकार, पुलिया में गिरी कार, मौत

वशयनी एकादशी पर राजगढ़ जिले के खुजनेर स्थित बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।


khujner accident खाटूश्याम जा रहे 5 श्रद्धालु हादसे का शिकार पुलिया में गिरी कार मौत

Khujner Accident: खाटूश्याम जा रहे 5 श्रद्धालु हादसे का शिकार, पुलिया में गिरी कार, मौत |

राजेश पालीवाल, पचोर/राजगढ़: देवशयनी एकादशी पर राजगढ़ जिले के खुजनेर स्थित बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पचोर-सोयत हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीलखेड़ी तालाब में गिर गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे पचोर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार खुजनेर से 5 किमी पहले बडलावदा डैम की पुलिया में अचानक अनियंत्रित हो कर गिर गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार इतनी तेज थी कि चालक संभाल नहीं पाया और वाहन सीधा पुलिया में जा गिरा हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

हादसे में पांच लोगों की मौत 

कार में सवार मृतकों में कमल किशोर तिवारी पिता ब्रजकिशोर तिवारी उम्र 57 वर्ष - निवासी ग्राम अरन्याखुर्द,शंकर लाल नाथ पिता कांशीराम नाथ, उम्र 57 वर्ष - निवासी ग्राम अरन्याखुर्द,गोविंद तिवारी पिता उमाशंकर तिवारी, उम्र 55 वर्ष - निवासी ग्राम अरन्याखुर्द,रोहित खाती पिता धनपाल खाती, उम्र 32 वर्ष -निवासी ग्राम अरंडिया,अरविंद खाती पिता बाबूलाल खाती, उम्र 36 वर्ष - निवासी ग्राम अरंडिया के रहने वाले थे 

घर से खाटू श्याम के दर्शन करने निकले थे 

परिजनों ने बताया कि सभी लोग देवशयनी एकादशी पर खुजनेर में बाबा श्याम के दर्शन करने आ रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ है सूचना मिलते ही खुजनेर पुलिस टीम मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से कार में सवार पांच लोगों को बाहर निकाला गया शवों को एंबुलेंस से खुजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

गांव में पसरा मातम 

दर्शन करने घर से हंसी खुशी के साथ घर से निकले पांच लोग लेकिन दर्शन से पहले ही खुशियां मातम में बदल गई जब घटना की जानकारी मृतकों के गांव लगी तो  गांव पसरा मातम एक साथ 5 लोगों की मौत की खबर से अरन्याखुर्द और अरंडिया गांव में शोक की लहर है

Related to this topic: