Breaking News
  • हरिद्वार में 76.5 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब
  • पीएम मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान: ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस' से सम्मानित
  • राजस्थान के चूरू में रेत का बवंडर: दिल्ली में 92kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं, 4 फ्लाइट डाइवर्ट
  • देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन अटैक की आशंका, एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती शुरू
  • यूपी बॉर्डर पर मानसून पहुंचा, 8 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, बदायूं में देर शाम ओले गिरे, गर्मी-उमस बढ़ी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

एमपी ATS की बड़ी कार्रवाई

एमपी ATS की बड़ी कार्रवाई: धार से हाजी अजहर समेत 4 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश ATS ने धार से हाजी अजहर को गिरफ्तार किया। भोपाल और नूंह से भी आरोपी हिरासत में। अंतरराज्यीय नेटवर्क और विदेशी संपर्कों की जांच जारी।


एमपी ats की बड़ी कार्रवाई धार से हाजी अजहर समेत 4 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए धार से हाजी अजहर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भोपाल से मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को पकड़ा जा चुका है, जबकि हरियाणा के नूंह से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

डिजिटल साक्ष्यों से खुल रहे नेटवर्क के राज

सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों के मोबाइल फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़े नंबरों के साथ संपर्क के संकेत मिले हैं। एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि यह नेटवर्क किस तरह काम करता था और इसमें कितने लोग शामिल हो सकते हैं।नईम अब्दुल्ला से पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ राज्यों के शहरों की तस्वीरें और वीडियो कथित रूप से पाकिस्तान भेजे गए थे। इसे देखते हुए जांच एजेंसियां पूरे मामले को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं।

आर्थिक लेन-देन की जांच भी शुरू

जांच एजेंसियों को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा तक इस नेटवर्क के फैलाव के संकेत मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह नेटवर्क अन्य राज्यों तक भी फैला हो सकता है।एजेंसियां अब डिजिटल साक्ष्यों के साथ-साथ आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही हैं। मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकि नेटवर्क की पूरी संरचना और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

ऐप के जरिए विदेशी संपर्क का शक

एटीएस की डिजिटल जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि मोहम्मद फराज विदेशी संपर्कों से बातचीत के लिए एक विशेष ऐप का उपयोग करता था। फिलहाल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), चैट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

और गिरफ्तारियों की संभावना

अधिकारियों के अनुसार पूछताछ और नए सबूतों के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल एटीएस की टीम पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हुई है और हर कड़ी को जोड़कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

Related to this topic: