मीनाक्षी नटराजन के नामांकन मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है। अब उनके पास राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का ही विकल्प बचा है।
भोपाल। चुनावी विवाद के बीच कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उनका नामांकन अब रद्द ही रहेगा, क्योंकि चुनाव आयोग ने इस मामले में कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, भोपाल में कांग्रेस की ओर से राहत की उम्मीद में चुनाव आयोग से मुलाकात की कोशिश भी की गई थी। दावा किया जा रहा है कि वहां से भी पार्टी को कोई राहत नहीं मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयोग ने अपना फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया कि नामांकन रद्द करने से जुड़ा निर्णय बरकरार रहेगा। इसके साथ ही पूरा मामला अब और आगे बढ़ गया है।
नामांकन रद्द होने पर क्या विकल्प बचा
यदि चुनाव आयोग का फैसला सही है तो इसके बाद मीनाक्षी नटराजन के सामने अब कानूनी रास्ता ही बचा है। ऐसे में उनके पास इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प मौजूद है। फिलहाल आयोग के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस की ओर से आगे की रणनीति पर नजर बनी हुई है।
खबर अपडेट की जा रही है....