Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कोल कारोबारी पर IT रेड

बिलासपुर में कोयला कारोबारी के ठिकानों पर IT की रेड, कई जिलों में हड़कंप, इस गाड़ी में पहुंची टीम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोयला व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड की है। वहां पर दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी।

बिलासपुर में कोयला कारोबारी के ठिकानों पर it की रेड कई जिलों में हड़कंप इस गाड़ी में पहुंची टीम

income tax raid in Chhattisgarh |

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई की है। इस रेड ने कारोबारी हलकों में हलचल मचा दी। शहर के प्रमुख कोयला व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही व्यापारिक समुदाय में चर्चा तेज हो गई।

एक साथ कई ठिकानों पर पहुंचीं टीमें

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की बड़ी टीम अचानक शहर पहुंची और फील ग्रुप से जुड़े दफ्तरों, आवासों और फैक्ट्रियों में जांच शुरू कर दी। टीम की गाड़ियां एसआईआर सर्वे टीम के स्टीकर के साथ अलग-अलग स्थानों पर देखी गईं। बताया जा रहा है कि अलग-अलग टीमें समानांतर रूप से दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।

प्लांट और आवास भी जांच के दायरे में

घुटकू स्थित प्लांट और रामा वर्ल्ड स्थित आवास पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा। यहां दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

आधिकारिक बयान का इंतजार

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे से अधिकारी अंदर दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं। हालांकि अब तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई किस विशेष मामले में की जा रही है, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

शहर के बड़े कोयला कारोबारी हैं प्रवीण झा

फील ग्रुप के मालिक प्रवीण झा को शहर के प्रमुख कोल व्यापारियों में गिना जाता है। ऐसे में इस कार्रवाई ने व्यापारिक जगत में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। फिलहाल आयकर विभाग की टीमें दस्तावेजों और लेन-देन की गहन जांच में जुटी हैं।

जांजगीर में भी मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा जिले में में उस समय हलचल मच गई, जब आयकर विभाग (IT) की टीम ने चांपा-बिर्रा रोड स्थित तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में दबिश दे दी। कोयला कारोबारी अंशुमान मुरारका के दफ्तर पर हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही व्यापारिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। 

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम सुबह से ही कार्यालय के भीतर मौजूद है। अधिकारी आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों, लेनदेन और वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहे हैं। खातों का मिलान किया जा रहा है और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं।

तिरुपति मिनरल्स के प्रोप्राइटर अंशुमान मुरारका कोयला व्यापार से जुड़े प्रमुख नामों में गिने जाते हैं। ऐसे में इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय अधिकारी कार्यालय के भीतर बैठकर रिकार्ड की गहन पड़ताल में जुटे हैं। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Related to this topic: