Bilaspur engagement ceremony Clash Ghoghadih

Engagement Ceremony Clash: बिलासपुर के घोघाडीह में सगाई के न्योते पर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर FIR

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के घोघाडीह गांव में सगाई के निमंत्रण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कार्यक्रम की खुशियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। महिला समेत कई घायल हुए।

By : संजय चतुर्वेदी
Engagement Ceremony Clash: बिलासपुर के घोघाडीह में सगाई के न्योते पर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर FIR

bilaspur Clash Engagement program

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के घोघाडीह गांव में सगाई की खुशियाँ मारपीट में बदल गईं। निमंत्रण देने की बात पर दो पक्षों में विवाद हुआ ओर देखते ही देखते लाठी-डंडे चल पड़े। दोनों तरफ के कई लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। एक पक्ष ने घर का दरवाजा तोड़ने का आरोप भी लगाया है। कोटा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सगाई के न्योते पर शुरू हुआ झगड़ा

दरअसल, घोघाडीह के प्रकाश बंजारे के घर करीब साढे़ आठ बजे सगाई समारोह था। इसमें सरपंच पति रामनारायण खांडेय और उपसरपंच पति पुनीत राम बघेल समेत कई ग्रामीणों को बुलाया गया था। आरोप है कि दोनों पक्षों को एक साथ न्योता देने पर तुलसी बघेल पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। प्रकाश का कहना था कि गांव में सबसे उनके संबंध हैं। इसलिए सबको बुलाया। इसी बात पर बहस बढ़ गई।

बीच बचाव करने आए लोग भी घायल हुए

शिकायतकर्ता के अनुसार ईश्वर बघेल पक्ष के लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को बुलाकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव को पहुंचे लोगों को भी पीटा गया। किसी के सिर में तो किसी के हाथ और कंधे में चोट आई। घर का दरवाजा तोड़ने का आरोप भी लगाया गया है।

दूसरे पक्ष ने लगाए उलटे आरोप

दूसरे पक्ष के देवा बघेल ने अपनी शिकायत में कहा कि घटना के वक्त वह घर के सामने आग ताप रहा था। उसके अनुसार समीर ने उसके पिता ईश्वर से गाली-गलौज और मारपीट की तो वह बीच बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद प्रकाश बंजारे और अन्य लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों से मारपीट कर दी। इस पक्ष की उर्मिला, सुहागा, बंशी, रेशम, मुंशी और मुन्नी बाई को भी चोटें आने की बात कही गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दोनों तरफ की गई क्रॉस एफआईआर के बाद कोटा पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है। किसने पहले हमला किया और क्या हुआ? यह जांच के बाद ही साफ होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026