रंगपंचमी पर इंदौर में निकली गेर, महाकाल को चढ़ाया केसरयुक्त जल

रंगपंचमी पर इंदौर में निकली गेर, महाकाल को चढ़ाया केसरयुक्त जल

By : स्वदेश डेस्क
रंगपंचमी पर इंदौर में निकली गेर, महाकाल को चढ़ाया केसरयुक्त जल

इंदौर।  प्रदेश में रंगपंचमी का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती से हुई। बाबा महाकाल को केसरयुक्त जल अर्पित किया गया। महाकाल का भांग, चंदन और सूखे मेवे से श्रृंगार किया गया। इंदौर में परंपरागत गेर निकल रही है, वहीं राजधानी भोपाल में भी जुलूस निकल रहे हैं। 

प्रदेश में रंगपंचमी की शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर से हुई। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में रंगपंचमी पर महाकाल को सिर्फ एक लोटा केसरयुक्त जल चढ़ाया गया। तड़के 4 बजे शुरू हुई भस्म आरती में टेसू के फूलों से बना एक लोटा हर्बल रंग अर्पित किया। धुलेंडी के दिन गर्भगृह में आग लगने की वजह से व्यवस्था में बदलाव हुआ है। भक्त, पंडे-पुजारियों को मंदिर में रंग लाने की अनुमति नहीं है। भक्तों को चेकिंग के बाद मंदिर में प्रवेश मिला। 

इंदौर में रंगपंचमी की सुबह सबसे पहले मॉरल क्लब की गेर ने राजबाड़ा की ओर मूव किया। इसके बाद रसिया गेर, फिर हिंद रक्षक और आखिरी में संगम कॉर्नर की गेर है। इंदौर में 10 ड्रोन और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से गेर के रूट की निगरानी की जा रही है। राजधानी भोपाल में हुरियारों के 3 बड़े जुलूस निकल रहे हैं। हुरियारे ढोल-नगाड़ों के साथ निकले।

इधर, मुरैना में रंग पंचमी का पर्व भी चुनावी रंग में रंगा दिखा। जिला प्रशासन ने जुलूस निकालकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जुलूस में शामिल सभी लोगों को वोट डालने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में रंगपंचमी बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इंदौर, उज्जैन समेत भोपाल संभाग में रंगपंचमी का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मोहल्लों में युवा समूह सक्रिय हैं जो घर-घर जाकर रंगपंचमी का रंग जमा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना, दिल्ली से ढाका के लिए मांगा सरकारी विमान

बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना, दिल्ली से ढाका के लिए मांगा सरकारी विमान

शेख हसीना ने 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। दिल्ली से ढाका के लिए सरकारी विमान मांगा, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने प्रत्यर्पण की शर्त रखी है।

Nov 24, 2026
Hapur News: इंद्रलोक कॉलोनी में मिट्टी के अवैध भराव का खेल जारी, खनन विभाग कुंभकरणी नींद में!

Hapur News: इंद्रलोक कॉलोनी में मिट्टी के अवैध भराव का खेल जारी, खनन विभाग कुंभकरणी नींद में!

जनपद में अवैध मिट्टी खनन और भराव का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में मिट्टी का भराव लगातार जारी रहने से....

Nov 24, 2026
Liquor Shop Health Checkup: MP में शराब दुकानों के बाहर हो रहा शराबियों का हेल्थ चेकअप

Liquor Shop Health Checkup: MP में शराब दुकानों के बाहर हो रहा शराबियों का हेल्थ चेकअप

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीते दिनों जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है।

Nov 24, 2026
तमिलनाडु में दीपम विवाद पर तनाव, 5,618 पुलिसकर्मी तैनात; BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

तमिलनाडु में दीपम विवाद पर तनाव, 5,618 पुलिसकर्मी तैनात; BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम को लेकर तनाव की आशंका है। 5,618 पुलिसकर्मी तैनात हैं, आम लोगों की एंट्री और ड्रोन उड़ाने पर रोक है।

Nov 24, 2026
बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट का सिरा अब मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले तक पहुंच गया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारासिवनी तहसील के ग्राम डोरली पहुंची।

Nov 24, 2026