BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

तमिलनाडु में दीपम विवाद पर तनाव, 5,618 पुलिसकर्मी तैनात; BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम को लेकर तनाव की आशंका है। 5,618 पुलिसकर्मी तैनात हैं, आम लोगों की एंट्री और ड्रोन उड़ाने पर रोक है।

By : हितेंद्र शर्मा
तमिलनाडु में दीपम विवाद पर तनाव, 5,618 पुलिसकर्मी तैनात; BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम के मौके पर दीप जलाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है, सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को पहाड़ी पर मौजूद प्राचीन पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर दीप जलाने की एक बार की सशर्त अनुमति दी है । हालांकि मंगलवार को दीपथून पर ही दीप जलाया जाएगा या पारंपरिक स्थान पर आयोजन होगा इसे लेकर प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। 

इस बीच पहाड़ी और आसपास के इलाकों में 5,618 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, आम लोगों के पहाड़ी पर चढ़ने और दीपथून तक पहुंचने पर रोक है । 70 से ज्यादा CCTV कैमरों और फेस डिटेक्शन कैमरों से निगरानी की जा रही है, इलाके को अस्थायी रेड जोन घोषित कर ड्रोन और UAV उड़ाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

सुप्रीम कोर्ट की अनुमति, लेकिन विवाद बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच के जरिए दीपथून पर 24 नवंबर को दीप जलाने की अनुमति दी थी । यह व्यवस्था सिर्फ इस साल के लिए है, कोर्ट ने साफ किया कि इससे किसी धार्मिक परंपरा, मालिकाना हक या स्थायी अधिकार को मान्यता नहीं मिलेगी । दीप जलाने की जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन की ओर से अधिकृत सीमित टीम को दी गई है। आम लोगों को इस टीम के साथ जाने की अनुमति नहीं है। 

इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने दिसंबर 2025 में दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी । जनवरी 2026 में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने भी इस फैसले को बरकरार रखा, तमिलनाडु सरकार ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।  राज्य के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने अब सुप्रीम कोर्ट में फैसले पर पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की है, सोमवार को इस पर सुनवाई नहीं हुई।

धारा 163 लागू, BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण ने 23 नवंबर रात 9 बजे से 25 नवंबर सुबह 10 बजे तक BNSS की धारा 163 लागू की है, इसके तहत सार्वजनिक सभाओं, रैलियों, प्रदर्शनों और जुलूसों पर रोक है। बिना अनुमति पहाड़ी पर चढ़ने की भी इजाजत नहीं है हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने से जुड़ी गतिविधियों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

इधर, तमिलनाडु BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को मंगलवार को मदुरै जाते समय पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के भी मदुरै पहुंचने का कार्यक्रम था, दीपम आयोजन में शामिल होने की योजना बना रहे BJP और हिंदू मुन्नानी के कुछ अन्य सदस्यों को भी हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर है।

धारा 163 के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच में याचिका भी दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन का आदेश सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को लागू करने में बाधा बन रहा है। हाईकोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई पर सहमति दी है और कलेक्टर तथा पुलिस आयुक्त को पेश होने के लिए कहा है।

ड्रोन पर रोक, रेलवे ने किए विशेष इंतजाम

पुलिस ने पहाड़ी की चोटी, दरगाह, मंदिरों, सीढ़ियों और गिरिवलम रास्ते पर सुरक्षा बढ़ा दी है। बम निरोधक दस्ते भी संवेदनशील जगहों की जांच कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि दीपथून पर दीप जलाने के समर्थन और विरोध में अलग-अलग संगठनों के लोग जुट सकते हैं, जिससे टकराव की स्थिति बन सकती है।

कार्तिगई दीपम के लिए रेलवे ने भी अतिरिक्त इंतजाम किए हैं, यात्रियों के लिए दो होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां टिकट, पानी और शौचालय की सुविधा है। सोमवार को विल्लुपुरम की ओर से 14 और काटपाडी की ओर से 16 ट्रेनें चलाई गईं।  मंगलवार को 37 ट्रेनें चलाने की योजना है। भीड़ संभालने के लिए 8 कोच की जगह 12 कोच वाली EMU ट्रेनें चलाई जा रही हैं । रेलवे सुरक्षा बल के 150 जवानों के साथ राज्य पुलिस के करीब 150 जवान भी तैनात किए गए हैं। मेडिकल सुविधा, फर्स्ट एड और 108 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

संबंधित सामग्री

बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना, दिल्ली से ढाका के लिए मांगा सरकारी विमान

बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना, दिल्ली से ढाका के लिए मांगा सरकारी विमान

शेख हसीना ने 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। दिल्ली से ढाका के लिए सरकारी विमान मांगा, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने प्रत्यर्पण की शर्त रखी है।

Nov 24, 2026
बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट का सिरा अब मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले तक पहुंच गया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारासिवनी तहसील के ग्राम डोरली पहुंची।

Nov 24, 2026
शिवराज सिंह चौहान बेर साहिब में नतमस्तक, गुरु नानक जयंती पर बताया 'नाम जपो, कीरत करो, वंड चखो' का महत्व

शिवराज सिंह चौहान बेर साहिब में नतमस्तक, गुरु नानक जयंती पर बताया 'नाम जपो, कीरत करो, वंड चखो' का महत्व

गुरु नानक जयंती और प्रकाश पर्व के मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह पंजाब के कपूरथला जिले में सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचे।

Nov 24, 2026
ICC Ban On Saliva: भारतीय कप्तान गिल को ICC  से बड़ा झटका!  बॉल पर लार बैन वाले मामले में करारा जवाब

ICC Ban On Saliva: भारतीय कप्तान गिल को ICC से बड़ा झटका! बॉल पर लार बैन वाले मामले में करारा जवाब

गेंद पर लार लगाने पर लगी रोक हटाने की भारतीय कप्तान शुभमन गिल की मांग के बावजूद आईसीसी फिलहाल अपने फैसले पर अडिग है। परिषद का इस नियम की समीक्षा करने का कोई इरादा नहीं है।

Nov 24, 2026
कच्छ की खाड़ी के ऊपर भारतीय सेना का कमाल, 4 विमानों ने एक साथ 48 KM की समुद्री दूरी पार की

कच्छ की खाड़ी के ऊपर भारतीय सेना का कमाल, 4 विमानों ने एक साथ 48 KM की समुद्री दूरी पार की

भारतीय सेना की टीम ने कच्छ की खाड़ी के ऊपर 48 किलोमीटर की समुद्री दूरी पार की। अभियान में दो माइक्रोलाइट विमान और दो पावर्ड हैंग ग्लाइडर शामिल थे।

Nov 24, 2026