Breaking News
  • वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके, अब तक 920 मौतें:करीब 3300 घायल, 51 हजार लापता
  • गुजरात के खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका: 6 मजदूर घायल; इनमें दो गंभीर
  • उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, घर-दुकानों में मलबा घुसा: MP-झारखंड में आंधी-बिजली से 16 मौतें
  • महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था सरकार ने परीक्षा रद्द की
  • अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके
  • महाराष्ट्र: खड़ी कार का एयरबैग खुलने से युवक की मौत, अचानक एक्टिव हुआ सेफ्टी सिस्टम

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Agar Malwa Bus Accident: 1 Dead, 15 Injured

आगर मालवा में बस हादसा: बुजुर्ग की मौत, 15 यात्री घायल

आगर मालवा में बस पलटने से बुजुर्ग की मौत, 15 यात्री घायल। चालक की लापरवाही से हादसा, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।


आगर मालवा में बस हादसा बुजुर्ग की मौत 15 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बड़ागांव के पास एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी। इसी दौरान बड़ागांव के पास सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बस ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में मृतक की पहचान गोकुल सिंह (55) निवासी क्षेत्र के रूप में हुई है। वहीं बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

बस में 20 यात्री थे सवार

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 से 16 लोगों को चोटें आई हैं। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। एडिशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

 

Related to this topic: