Breaking News
  • ओमान के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला हुआ, तीन दिन में तीसरे शिप पर अटैक
  • ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: खजुराहो में 45 डिग्री पर पहुंचा पारा
  • पहली बार तीन देश होस्ट करेंगे FIFA वर्ल्ड कप, अमेरिका-कनाडा-मेक्सिको में 48 टीमों के बीच 104 मैच
  • केरलम में निपाह वायरस लौटा, संक्रमित वेंटिलेटर पर: हॉस्पिटल स्टाफ क्वारंटीन
  • एमपी- भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीट निर्विरोध जीतीं, कांग्रेस उम्मीदवार नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल बनाम ECI, पूर्व सीएम का चेलेंज - दिल्ली की एक सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें

अरविंद केजरीवाल बनाम ECI, पूर्व सीएम का चेलेंज - दिल्ली की एक सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें


अरविंद केजरीवाल बनाम eci पूर्व सीएम का चेलेंज - दिल्ली की एक सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के चीफ इलेक्शन कमिश्नर को चैलेंज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि, 'राजीव कुमार ने चुनाव आयोग का कबाड़ा कर दिया, अगर हिम्मत है तो दिल्ली की एक सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें।'

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "मैं चुनाव आयोग से कहना चाहूंगा कि वे दिल्ली में पैसे का खुला वितरण नहीं देख सकते... चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है क्योंकि राजीव कुमार अपनी सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी चाहते हैं। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। मुझे पता है कि वे मुझे 2 दिनों के भीतर जेल में डाल देंगे। अगर वह राजनीति करना चाहते हैं। दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव... मैं चुनाव आयोग को तीन बोतलें (जिसमें क्लोरीन मिला हुआ 7 पीपीएम अमोनिया-दूषित पानी होगा) भी भेजूंगा... प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों चुनाव आयुक्त पानी पीकर दिखा दें, हम अपनी गलती मान लेंगे।"

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों एक बयान दिया था। उन्होंने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि, वे यमुना में जहर मिलाने का काम कर रहे हैं। इसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें जवाब देने के लिए कहा था। इस मामले में चुनाव आयोग का गुरुवार सुबह भी एक बयान सामने आया था।

चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को सामूहिक नरसंहार के साथ जोड़कर न देखने के लिए कहा है। उन्होंने यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को दो देशों के बीच युद्ध की कार्रवाई के बराबर बताया है।

चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को यह स्पष्ट करने का एक और मौका दिया है कि उनके द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। इन आरोपों में विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य, दुश्मनी, समग्र सार्वजनिक अव्यवस्था और अशांति को बढ़ावा दिया गया है।

Related to this topic: