दुनिया की दिग्गज AI चिप कंपनी NVIDIA में 11 दिन के भीतर बड़ा उलटफेर हुआ है, कंपनी के सह-संस्थापक जेनसन हुआंग एक बार फिर CEO और प्रेसिडेंट की कुर्सी पर लौट आए हैं । 12 नवंबर को इस्तीफा देने के बाद 23 नवंबर को कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से उनकी दोबारा नियुक्ति का फैसला किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन और सिलिकॉन वैली के बड़े निवेशकों की मांग के बीच बोर्ड का यह फैसला आया है।
NVIDIA ने अपनी आधिकारिक घोषणा में कहा कि बोर्ड ने हुआंग के साथ कई दौर की बातचीत और बैठकों के बाद उनकी वापसी को मंजूरी दी । बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स के मुताबिक, इन चर्चाओं के बाद निदेशक उनके नेतृत्व और जवाबदेही को लेकर संतुष्ट हुए, अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस मामले में राय ली गई थी।
12 नवंबर को क्यों देना पड़ा था इस्तीफा?
जेनसन हुआंग का इस्तीफा निजी संबंधों से जुड़े विवादों के बाद आया था, रिपोर्टों में उनके विवाहेतर संबंधों और कंपनी की कुछ महिला कर्मचारियों के साथ कथित संबंधों का जिक्र किया गया था। इनमें एक महिला पर चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का संदेह भी जताया गया था।
इन खुलासों के बाद कंपनी के बोर्ड ने उनके आचरण और कॉरपोरेट नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए थे। इस्तीफे के बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया था। बोर्ड ने स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश शुरू करने की भी घोषणा की थी ।
ट्रंप और टेक जगत की हस्तियों ने किया समर्थन
हुआंग की वापसी के लिए सिलिकॉन वैली के कई प्रभावशाली लोगों ने समर्थन जताया, इनमें एलन मस्क और पूर्व Uber CEO ट्रैविस कलानिक जैसे नाम शामिल थे। उनकी वापसी की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर 1.80 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर हुए ।
डोनाल्ड ट्रंप ने भी सार्वजनिक रूप से हुआंग को वापस लाने की इच्छा जताई थी। बोर्ड के फैसले के बाद उन्होंने इसे सही और उचित निर्णय बताया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है कि हुआंग ने गैरकानूनी काम किया है। हालांकि, उन्होंने NVIDIA से अमेरिकी निर्यात नियमों के पालन की जांच जारी रखने को भी कहा।
NVIDIA के शेयरों में करीब 33% की उछाल
हुआंग की वापसी की घोषणा का असर शेयर बाजार में भी दिखाई दिया। Reuters के मुताबिक, सोमवार को अमेरिकी बाजार में कारोबार शुरू होने के बाद NVIDIA के शेयर करीब 33% तक चढ़ गए । इससे कंपनी के बाजार मूल्य में बड़ी बढ़ोतरी हुई। निवेशकों के बीच इस फैसले को कंपनी के नेतृत्व में स्थिरता लौटने के संकेत के रूप में देखा गया।
वापसी के बाद भी जांच जारी रहेगी
CEO की कुर्सी पर लौटने के बावजूद जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं NVIDIA ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्र निदेशकों की समिति विदेशी खुफिया ऑपरेशन से जुड़े आरोपों की जांच जारी रखेगी ।कंपनी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए एक अलग समिति भी बनाई है। इसके अलावा, नियमों के पालन की जिम्मेदारी संभालने के लिए नए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है।