Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

पाकिस्तानी DGMO ने शांति के लिए भारत से की प्रार्थना, अमेरिका ले रहा क्रेडिट

पाकिस्तानी DGMO ने शांति के लिए भारत से की प्रार्थना, अमेरिका ले रहा क्रेडिट

India- Pakistan News: फायरिंग और सैन्य कार्यवाई रोकने के लिए पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को कॉल किया।

पाकिस्तानी dgmo ने शांति के लिए भारत से की प्रार्थना अमेरिका ले रहा क्रेडिट

India- Pakistan News: भारत और पाकिस्तान सीमा पर कई दिनों से चल रहा संघर्ष अब शांत हो चुका है। इस बात की जानकारी खुद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी। विक्रम मिस्री की तरफ से कहा गया कि आज यानी शनिवार को दोपहर 15:35 बजे पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने फोन पर भारतीय DGMO से बातचीत की। बातचीत के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि आज भारतीय समयानुसार 17:00 बजे से जल, थल और वायु में हो रही गोलीबारी और सैन्य करवाई बंद कर दी जाएगी। दोनों ही देशों को इस सहमति लागू करने के लिए कुछ दिशा निर्देश दिए जायेंगे। जिसके लिए DGMO 12 मई को दोपहर बारह बजे फिर से इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। 


भारत- पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को लेकर कहा जा रहा है कि यह अमेरिका की मौजूदगी में हुआ। फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ यह सामने आया है कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से फोन पर बातचीत की। यह संघर्ष विराम द्विपक्षीय था। इसमें कोई तीसरा देश शामिल नहीं था। अभी तक की बातचीत में किसी भी तरीके की कोई शर्त या बात नहीं रखी गई है। आईडब्ल्यूटी संधि स्थगित रहेगी। आतंकवाद पर भारत का रुख एकदम अडिग है।

एस जयशंकर ने किया पोस्ट 

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संघर्ष विराम को लेकर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।" 


Related to this topic: