भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया

भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विदेश सचिव ने ईरानी दूतावास में दी श्रद्धांजलि

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली में ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया। भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत पर संवेदना जताई।

By : स्वदेश डेस्क
भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विदेश सचिव ने  ईरानी दूतावास में दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर कंडोलेंस बुक में हस्ताक्षर किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

विदेश सचिव ने जताई संवेदना

विदेश सचिव मिसरी ने दूतावास में खामेनेई के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर भारत की ओर से ईरानी नेतृत्व और जनता के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। इससे पहले, अमेरिका-इजराइल हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसे ईरान ने एक दिन बाद आधिकारिक रूप से स्वीकार किया। खामेनेई के निधन के बाद अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज छठा दिन है। दुनियाभर के कई देशों ने भी शोक संदेश भेजे हैं। भारत की यह प्रतिक्रिया शांतिपूर्ण कूटनीतिक संदेश मानी जा रही है।

भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर अमेरिकी हमला

इस बीच गंभीर खबर यह भी है कि भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को अमेरिका ने श्रीलंका के पास डुबो दिया। श्रीलंका नौसेना के मुताबिक अब तक 87 शव बरामद किए गए हैं और 32 लोगों को बचाया गया है। करीब 60 लोग अभी भी लापता हैं। ईरानी जहाज फरवरी में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 (IFR) और MILAN-2026 मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में भाग लेने आया था। 25 फरवरी को जहाज भारत से रवाना हुआ। हमला दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से लगभग 75 किलोमीटर दूर हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी ने टॉरपीडो से किसी युद्धपोत को समुद्र में निशाना बनाया। अब तक अमेरिका ने ईरान के 20 वॉरशिप को समुद्र में डुबोने का दावा किया है।


संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
US Iran Attack: अमेरिका ने वोटिंग से कुछ घंटे पहले ईरान के केश्म द्वीप पर किया हमला, 5 धमाकों से मची हलचल

US Iran Attack: अमेरिका ने वोटिंग से कुछ घंटे पहले ईरान के केश्म द्वीप पर किया हमला, 5 धमाकों से मची हलचल

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच केश्म द्वीप पर हुए पांच धमाकों ने मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव की आशंका बढ़ा दी है।ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, द्वीप पर पांच धमाके सुनाई दिए

Nov 03, 2026
Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। नेतन्याहू को गादी आइज़ेनकोट समेत विपक्षी नेताओं से चुनौती है। सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जरूरी हैं।

Oct 27, 2026
Smriti Irani Marathon Meeting: छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी की मैराथन बैठकें, मंत्रियों से होगी चर्चा

Smriti Irani Marathon Meeting: छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी की मैराथन बैठकें, मंत्रियों से होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू सोमवार रायपुर में दिनभर बैठकें करेंगे। विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से संगठन की स्थिति पर चर्चा होगी।

Oct 26, 2026
Smriti Irani Raipur Visit: स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश, बिना बुलाए कार्यालय न आएं

Smriti Irani Raipur Visit: स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश, बिना बुलाए कार्यालय न आएं

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश दिया। दो दिन में वह संगठन की स्थिति और रणनीति पर मंथन करेंगी।

Oct 25, 2026