Smriti Irani Raipur Visit Chhattisgarh BJP

Smriti Irani Raipur Visit: स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश, बिना बुलाए कार्यालय न आएं

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश दिया। दो दिन में वह संगठन की स्थिति और रणनीति पर मंथन करेंगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Smriti Irani Raipur Visit: स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश, बिना बुलाए कार्यालय न आएं

Smriti Irani Chhattisgarh Visit

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचीं। उन्होंने आते ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा दिया। प्रदेश कार्यालय परिसर में उन्होंने साफ कहा कि बैठकों में सिर्फ वही लोग रहें जिन्हें बुलाया गया है। बिना काम या बुलावे के कार्यकर्ता कार्यालय आने से बचें। दो दिन के प्रवास में वह संगठन की स्थिति परखेंगी और आगे की रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं से लंबी चर्चा करेंगी।

मन की बात सुनी, फिर दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश

रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी सीधे भाजपा कार्यालय गईं। वहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुना। इसके बाद प्रदेश प्रभारी ने कार्यालय की व्यवस्था सुधारने को कहा। पार्टी के भीतर इसे अनुशासन, बेहतर कामकाज और आपसी तालमेल के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

बैठकों का दौर शुरू

मन की बात के बाद बैठकों का सिलसिला चल पड़ा। पहले प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्रियों से संगठन के मुद्दों पर बात हुई। फिर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक रखी गई। आगे संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होनी है।

पूर्व जनप्रतिनिधियों और कोर ग्रुप के साथ मंथन

शाम के सत्र में पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से मुलाकात तय है। उसके बाद पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद प्रस्तावित है। इन बैठकों में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और आगे की रणनीति पर बात होगी। रात में भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक भी होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026