Breaking News
  • हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे
  • कांग्रेस का आरोप-सरकार ने राहुल की इंस्टाग्राम रील ब्लॉक की, तमिलनाडु CM विजय के साथ बनाई थी
  • राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान: देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार
  • ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी
  • बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

होम > विदेश

Pakistan India War Threat: Asif Warning

कोलकाता तक युद्ध की धमकी! पाक रक्षा मंत्री आसिफ के बयान से बढ़ा तनाव

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को दी कोलकाता तक युद्ध की धमकी, बढ़ा तनाव और सुरक्षा चिंता।


कोलकाता तक युद्ध की धमकी पाक रक्षा मंत्री आसिफ के बयान से बढ़ा तनाव

Pakistan Minister Threat India |

भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार बयान इतना तीखा है कि उसने सीमा से बाहर के शहरों तक खतरे की बात छेड़ दी है। दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत को लेकर बेहद आक्रामक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत किसी 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' की कोशिश करता है। तब संघर्ष केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा।

आसिफ ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई में कोलकाता तक पहुंच सकता है। उन्होंने तो 'घर में घुसकर मारने' जैसी बात भी कही। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच पहले से ही अविश्वास का माहौल बना हुआ है।

भारत पर लगाए गंभीर आरोप

आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत अपने ही लोगों या हिरासत में बंद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर झूठा हमला दिखा सकता है। उन्होंने बिना किसी ठोस सबूत के दावा किया कि ऐसी साजिश रची जा सकती है ताकि पाकिस्तान पर आतंकवाद का ठीकरा फोड़ा जा सके। हालांकि, इन दावों पर उन्होंने कोई प्रमाण पेश नहीं किया। इससे बयान को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

भारत की ओर से पहले ही सख्त रुख

इस बयान पर भारत की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया भले न आई हो। लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि किसी भी उकसावे का जवाब निर्णायक होगा। केरल में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने 'गंदा खेल' दोहराया तो भारतीय सेना ऐसा जवाब देगी जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सैन्य कार्रवाई पूरी तरह खत्म नहीं मानी जानी चाहिए।

प्रॉक्सी वॉर और अफगानिस्तान का जिक्र

हाल के बयानों में आसिफ ने भारत पर 'प्रॉक्सी वॉर' चलाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के साथ मिलकर भारत पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति बना रहा है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान अफगानिस्तान में फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इस तरह के बयान क्षेत्रीय तनाव को और जटिल बना रहे हैं।

पुराने बयानों ने भी बढ़ाई थी चिंता

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की तीखी भाषा सामने आई हो। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित पहले ही यह कह चुके हैं कि किसी बड़े खतरे की स्थिति में भारत पर हमला 'एक विकल्प' हो सकता है। हालांकि उन्होंने इसे 'सबसे खराब स्थिति' बताया था, लेकिन इस तरह के बयान अक्सर कूटनीतिक हलकों में चिंता बढ़ा देते हैं।

पहलगाम हमले के बाद बदला माहौल

22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमला में 26 लोगों की मौत के बाद दोनों देशों के रिश्ते अचानक बिगड़ गए थे। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। बताया गया कि इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिससे चार दिनों तक तनाव चरम पर रहा। आखिरकार 10 मई 2025 को दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ।

तनाव के बीच बढ़ती बयानबाजी

दोनों देशों के बीच हालात फिलहाल शांत दिखते हैं। लेकिन नेताओं के तीखे बयान यह संकेत दे रहे हैं कि अविश्वास अब भी गहराई से मौजूद है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस तरह की बयानबाजी को लेकर नजर बनी हुई है। क्योंकि इसका असर पूरे क्षेत्र की स्थिरता पर पड़ सकता है।

Related to this topic: