Breaking News
  • भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते वैभव सूर्यवंशी
  • यूपी के कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद आग लग गई, हादसे में 5 कर्मचारी झुलस गए
  • लखनऊ में 2 दिन में 126 प्रतिष्ठान सील:दूसरे दिन भूमि IAS, विद्या कोचिंग समेत 55 पर कार्रवाई
  • वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत: 4300 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- 39,000 लोग लापता
  • रतलाम में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; दो लोगों की मौत; 15 झुलसे
  • EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

होम > देश

मौसम का डबल अटैक

देश में मौसम का डबल अटैक: आंधी-बिजली से 16 मौतें, कई राज्यों में 42°C के पार तापमान

देशभर में मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी और आंधी-बिजली के दोहरे प्रकोप की जानकारी दी गई है। इससे अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और कई राज्य गर्मी के चपेट में हैं।


देश में मौसम का डबल अटैक आंधी-बिजली से 16 मौतें कई राज्यों में 42°c के पार तापमान

देशभर में मौसम के दोहरे तेवर देखने को मिल रहे हैं। एक ओर कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश और आंधी-बिजली का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने तथा आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में कुल 16 लोगों की मौत हो गई है।

मध्य प्रदेश में 6 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 8 लोग झुलस गए। वहीं देवास में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की बालकनी का हिस्सा गिर गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की जान चली गई।

झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी कहर

झारखंड में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की जान चली गई।

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने जैसे हालात

उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने जैसी स्थिति बन गई। भारी मात्रा में मलबा स्कूलों, घरों और सड़कों पर आ गया। घटना में कई वाहन, एंबुलेंस और अन्य गाड़ियां मलबे में दब गईं। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

22 राज्यों तक पहुंचा मानसून

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब 22 राज्यों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई तक मानसून देश के शेष हिस्सों को भी कवर कर सकता है। उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य से लगभग 8 दिन देरी से पहुंच रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 से 72 घंटों में मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

छह राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी

  • हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया।

  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पारा 43.2°C रहा।

  • आगरा और बांदा में तापमान 43°C पहुंच गया।

  • राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.1°C दर्ज किया गया।

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 41.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

  • गुजरात के अहमदाबाद में पारा 41.7°C रहा।

मध्य प्रदेश में 43 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने 43 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। सिवनी, उज्जैन और शाजापुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई।

Related to this topic: