कानपुर-दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू

कानपुर से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस शुरू, 22 LHB कोच वाली ट्रेन 428 किमी का सफर तय करेगी; इन शहरों को मिलेगा फायदा

अश्विनी वैष्णव और सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। 22 LHB कोच वाली यह ट्रेन 428 किमी का सफर तय कर आनंद विहार पहुंचेगी।

By : हितेंद्र शर्मा
कानपुर से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस शुरू, 22 LHB कोच वाली ट्रेन 428 किमी का सफर तय करेगी; इन शहरों को मिलेगा फायदा

कानपुर और दिल्ली के बीच रेल संपर्क मजबूत करने के लिए नई कानपुर एक्सप्रेस शुरू हो गई है । केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने 16 नवंबर को कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, इस मौके पर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे, अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे ।

यह दैनिक रेल सेवा कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प देगी । 428 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन में 22 आधुनिक एलएचबी कोच होंगे। इससे व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और दूसरे यात्रियों को फायदा  मिलेगा।

फफूंद से गाजियाबाद तक इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कानपुर एक्सप्रेस रास्ते में फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे कई औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा।फफूंद के जरिए औरैया के NTPC और गेल पाता जैसे औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी। इटावा के कृषि क्षेत्र, टूंडला के रास्ते फिरोजाबाद के कांच उद्योग और हाथरस के हींग प्रसंस्करण, पीतल व कृषि आधारित उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। अलीगढ़ के ताला उद्योग और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, खुर्जा के सिरेमिक उद्योग तथा दादरी के लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक केंद्र को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

अनवरगंज-मंधना के बीच बनेगा 16 किमी एलिवेटेड ट्रैक

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कानपुर में अनवरगंज और मंधना के बीच 16 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले दशकों पुराने जाम की समस्या का स्थायी समाधान करेगा । उन्होंने बताया कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार है और जरूरी मंजूरियां भी मिल चुकी हैं। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। 

बुलेट ट्रेन से दिल्ली-कानपुर का सफर 1 घंटा 45 मिनट में

रेल मंत्री ने प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर का भी जिक्र किया  उनके मुताबिक यह कॉरिडोर दिल्ली, आगरा, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या को जोड़ते हुए आगे पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी तक जाएगा।  परियोजना शुरू होने के बाद दिल्ली से कानपुर का सफर करीब 1 घंटा 45 मिनट में पूरा हो सकेगा। लखनऊ से कानपुर की दूरी लगभग 27 मिनट और कानपुर से प्रयागराज की दूरी करीब 1 घंटा 15 मिनट में तय की जा सकेगी। 

संबंधित सामग्री

मनीला में मोदी का खास अंदाज, फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे गाला डिनर; रामायण का मंचन भी देखा

मनीला में मोदी का खास अंदाज, फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे गाला डिनर; रामायण का मंचन भी देखा

मनीला में राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के गाला डिनर में पीएम मोदी बारोंग तागालोग पहनकर पहुंचे। उन्होंने रामायण का विशेष मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा।

Nov 16, 2026
स्वीडन के राजदूत की अपील- हमें भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं की जरूरत, AI और रिसर्च में बढ़ेगा सहयोग

स्वीडन के राजदूत की अपील- हमें भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं की जरूरत, AI और रिसर्च में बढ़ेगा सहयोग

स्वीडन की राजदूत पेट्रा मेनांडर ने भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं को स्वीडन आने का न्योता दिया। दोनों देश AI, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने की तैयारी में हैं।

Nov 16, 2026
SC-ST आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला,  किसी खास सीट पर आरक्षण का अधिकार नहीं

SC-ST आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, किसी खास सीट पर आरक्षण का अधिकार नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित कराने का अधिकार किसी मतदाता या उम्मीदवार को नहीं है। महाराष्ट्र के 2025 के रोटेशन नियमों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज।

Nov 16, 2026
कुलगाम में लश्कर के दो आतंकी ढेर, कमांडर लतीफ भट भी मारा गया; CRPF हमले के बाद 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

कुलगाम में लश्कर के दो आतंकी ढेर, कमांडर लतीफ भट भी मारा गया; CRPF हमले के बाद 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

कुलगाम में CRPF नाके पर हमले के बाद सेना, पुलिस और CRPF का तलाशी अभियान जारी है। हमले में तीन जवान घायल हुए थे। लश्कर के दो आतंकियों के मारे गए हैं।

Nov 16, 2026
छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

बेंगलुरु से बिहार तक का सफर तय करने के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा रास्ता, छठ पूजा पर घर पहुंचने की चाह में खरीदी 26 लाख रुपये की सफारी

Nov 16, 2026