जम्मू-कश्मीर में लश्कर के दो आतंकी ढेर

कुलगाम में लश्कर के दो आतंकी ढेर, कमांडर लतीफ भट भी मारा गया; CRPF हमले के बाद 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

कुलगाम में CRPF नाके पर हमले के बाद सेना, पुलिस और CRPF का तलाशी अभियान जारी है। हमले में तीन जवान घायल हुए थे। लश्कर के दो आतंकियों के मारे गए हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
कुलगाम में लश्कर के दो आतंकी ढेर, कमांडर लतीफ भट भी मारा गया; CRPF हमले के बाद 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है दक्षिण कश्मीर के लारू इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए, मारे गए आतंकियों में संगठन का सक्रिय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल है । उसे दक्षिण कश्मीर में सक्रिय लश्कर का आखिरी स्थानीय कमांडर बताया जा रहा था ।

CRPF पर हमले के बाद तेज हुआ था अभियान

 11 नवंबर को कुलगाम के अखरान इलाके में आतंकियों ने CRPF की नाका पार्टी पर हमला किया था, हमलावरों ने करीब 15 सेकंड में 30 राउंड गोलियां चलाई थीं।  इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे, वारदात के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए थे। 

हमले के बाद सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे थे। इसी अभियान के दौरान लारू इलाके में आतंकियों से सामना हुआ। मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।

 

संबंधित सामग्री

SC-ST आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला,  किसी खास सीट पर आरक्षण का अधिकार नहीं

SC-ST आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, किसी खास सीट पर आरक्षण का अधिकार नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित कराने का अधिकार किसी मतदाता या उम्मीदवार को नहीं है। महाराष्ट्र के 2025 के रोटेशन नियमों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज।

Nov 16, 2026
जासूसी के नए तरीके अपना रहे विदेशी नेटवर्क, हनी ट्रैप के साथ कर्ज और मल्टीलेवल मार्केटिंग का जाल- वायुसेना प्रमुख

जासूसी के नए तरीके अपना रहे विदेशी नेटवर्क, हनी ट्रैप के साथ कर्ज और मल्टीलेवल मार्केटिंग का जाल- वायुसेना प्रमुख

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में जासूसी अब हनी ट्रैप तक सीमित नहीं है। साइबर जासूसी, कर्ज और मल्टीलेवल मार्केटिंग से भी खतरा है।

Nov 16, 2026
एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI की सप्लाई चेन सुरक्षित करने के लिए भारत-अमेरिका समेत 10 देशों का समझौता

एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI की सप्लाई चेन सुरक्षित करने के लिए भारत-अमेरिका समेत 10 देशों का समझौता

भारत और अमेरिका समेत 10 देशों ने AI तकनीक, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन सुरक्षित करने के लिए सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए।

Nov 16, 2026
असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम में 1,16,946 घोषित विदेशी नागरिकों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर चिंता जताई। हमीदा बेगम की रिहाई याचिका भी खारिज की।

Nov 15, 2026
एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली में 25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की गंभीर बीमारी का ऑपरेशन किया गया। छह घंटे चली सर्जरी में 30 से अधिक विशेषज्ञ शामिल रहे।

Nov 15, 2026