भारतीय रक्षा क्षेत्र से संवेदनशील जानकारियां हासिल करने के लिए जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ हनी ट्रैप के साथ ही साइबर जासूसी, सोशल मीडिया पर दोस्ती और आर्थिक लालच के जरिए भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि हनी ट्रैप जासूसी का केवल एक तरीका है, इसके अलावा मल्टीलेवल मार्केटिंग और कर्ज देने वाले नेटवर्क के जरिए भी लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे मामलों में लोगों को अपने जाल में फंसाकर संवेदनशील जानकारियां हासिल करने का खतरा रहता है।
रक्षा क्षेत्र में अंदरूनी लोगों से भी खतरा
आशुतोष दीक्षित ने कहा कि सेना के मुख्य संचार नेटवर्क इंटरनेट से अलग यानी एयर-गैप्ड हैं । इसलिए इन नेटवर्क पर सीधे साइबर हमले करना आसान नहीं है। लेकिन जासूसी करने वाले अब सिस्टम के बजाय उनमें काम करने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसे अंदरूनी खतरा (इनसाइडर थ्रेट) कहा जाता है उन्होंने बताया कि सरकारी रक्षा संस्थानों, DRDO की प्रयोगशालाओं और निजी रक्षा कंपनियों की सुरक्षा के लिए तकनीकी और संस्थागत स्तर पर कई कदम उठाए गए हैं।
निजी रक्षा कंपनियों को दी जा रही सलाह
वायुसेना प्रमुख के मुताबिक, निजी रक्षा कंपनियों को नेटवर्क सुरक्षित रखने और सही सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के बारे में सलाह देने के लिए एक एजेंसी काम कर रही है । कंपनियों को इन सुझावों का पालन करना चाहिए, इससे साइबर सुरक्षा से जुड़े ज्यादातर खतरों को रोकने में मदद मिल सकती है।वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में यह चिंता जताई।
इस साल रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों पर हनी ट्रैप और जासूसी के आरोपों के कई मामले सामने आए हैं। इनमें नौसेना के जवानों और वायुसेना के एक विंग कमांडर से जुड़े मामले भी शामिल हैं। जांच एजेंसियों ने कुछ मामलों में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क, आर्थिक लालच और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोपों की जांच की है।