Breaking News
  • हिंद महासागर में भारत का बड़ा दांव! ग्रेट निकोबार में बनेगा ₹13,000 करोड़ का मेगा एयरबेस, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
  • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 262 अंक लुढ़का
  • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं: 8 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए
  • ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया
  • MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना
  • TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे
  • TMC के राज्य सभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी

होम > देश

INDIA Bloc Meeting Sees 23 Parties Unite

INDIA ब्लॉक 2 साल बाद फिर एकजुट, दिल्ली बैठक में 23 दल शामिल; TVK को नहीं मिला न्योता

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल हुए। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।


india ब्लॉक 2 साल बाद फिर एकजुट दिल्ली बैठक में 23 दल शामिल tvk को नहीं मिला न्योता

INDIA Block Meeting |

दिल्ली में विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की बहुप्रतीक्षित बैठक सोमवार को शुरू हुई। इसमें देशभर के 23 राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर नजर आए। करीब दो साल बाद हो रही इस बैठक को विपक्षी राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

बैठक में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

दो साल बाद एक मंच पर विपक्ष

INDIA ब्लॉक के शीर्ष नेताओं की पिछली बड़ी बैठक जून 2024 में दिल्ली में हुई थी। इसके बाद पहली बार गठबंधन के प्रमुख चेहरे एक साथ जुटे हैं। ऐसे समय में यह बैठक हो रही है जब कई राज्यों में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और विपक्ष आगामी रणनीति पर फोकस कर रहा है। बैठक में संसद के आगामी सत्र, राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष की भूमिका और विभिन्न राज्यों के राजनीतिक हालात पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

23 दलों ने दर्ज कराई मौजूदगी

कांग्रेस के मुताबिक बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल हुए हैं। इनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीएम, सीपीआई, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन, आरएसपी, आईयूएमएल, वीसीके, एमडीएमके, केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (एम), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, लोक दल, फॉरवर्ड ब्लॉक और शेतकारी कामगार पक्ष शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी बैठक में पहुंचे।

TVK की एंट्री पर सस्पेंस बरकरार

बैठक से पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि तमिलनाडु की नई राजनीतिक ताकत बनकर उभरी विजय की पार्टी TVK को भी आमंत्रित किया जा सकता है। हालांकि सूत्रों के अनुसार फिलहाल पार्टी को कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं भेजा गया है। संविधान क्लब में आयोजित बैठक में TVK की भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। पार्टी को भविष्य में गठबंधन से जोड़ने पर चर्चा हो सकती है, लेकिन मौजूदा बैठक में उसकी मौजूदगी तय नहीं है।

राहुल गांधी को लेकर लगे पोस्टरों पर विवाद

बैठक से पहले दिल्ली की अकबर रोड पर कुछ पोस्टर लगाए गए, जिनमें कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाना बनाया गया था। पोस्टरों पर किस संगठन या व्यक्ति का नाम था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टरों को हटा दिया। एक पोस्टर में शरद पवार की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिरता पर सवाल उठाए गए थे। पोस्टर हटाने के दौरान कुछ देर तक वहां राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली।

शरद पवार ने दिया एकजुटता का संदेश

इस बीच महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार ने विपक्षी एकता को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में INDIA ब्लॉक के सभी घटक दलों का साथ बने रहना सबसे महत्वपूर्ण है। पवार के इस बयान को बैठक के राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। विपक्षी गठबंधन अपने अंदरूनी मतभेदों को पीछे छोड़कर साझा रणनीति बनाने की कोशिश में जुटा है।

Related to this topic: