Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > देश

Monsoon Advances Across India, Rain Alert in 22 St

Weather Alert: 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट: बिहार में बिजली गिरने से 10 मौतें, MP में मानसून 4 दिन लेट

दिल्ली में 70Kmph की तेज आंधी और 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। बिहार में बिजली गिरने से 10 मौतें, मानसून 4 दिन लेट।


weather alert 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट बिहार में बिजली गिरने से 10 मौतें mp में मानसून 4 दिन लेट

AI इमेज |

देशभर में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी शाखा के बिहार पहुंचने के साथ ही कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में गुरुवार आधी रात को 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।

8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंचा मानसून

4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून अब तक 17 राज्यों तक पहुंच चुका है। गुरुवार को इसकी बंगाल की खाड़ी शाखा बिहार में प्रवेश कर गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में भी मानसून की एंट्री होने की संभावना है।हालांकि आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी बनी हुई है।

बिहार में बिजली बनी जानलेवा

बिहार के 12 जिलों में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने पटना समेत 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित 22 राज्यों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में मानसून 4 दिन लेट

मध्य प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्य से लगभग चार दिन देरी से हो सकती है। अब इसके 17 से 18 जून के बीच पहुंचने का अनुमान है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

Related to this topic: