दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके के माछि मार्केट में बुधवार को पांच मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फायर कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 3:15 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव अभियान शुरू किया।
हादसे की वजह क्या रही
मिली जानकारी के मुताबिक मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। इमारत गिरने के साथ ही उसने सामने वाले मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं।
बिल्डिंग गिरने का वीडियो
खबर अपडेट की जा रही है...