Breaking News
  • नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, वाटर कैनन सलामी दी
  • कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप में अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ, फर्जी साइन मामले में CID ने भी 8 घंटे पूछताछ की
  • अमेरिका और ईरान जंग खत्म करने के लिए शांति समझौते पर राजी, 19 जून को दस्तखत
  • तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन

होम > मनोरंजन

Sanchita Ugale Death News: Kumkum Bhagya Actress D

कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया फेम एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन, घर में मिला शव

कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने फांसी लगा ली है। एक्ट्रेस का शव घर में लटका मिला है। मौत से पहले इंस्टाग्राम पर मुस्कुराते हुए आखिरी पोस्ट की थी।


कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया फेम एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन घर में मिला शव

Actress Suicide News |

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद और दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। लोकप्रिय सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में नजर आ चुकीं 30 वर्षीय एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन हो गया है। पुलिस के मुताबिक उनका शव सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर स्थित घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। यह घटना सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर है।

घर में अकेली थीं संचिता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के समय संचिता घर में अकेली थीं। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मौत से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि निधन से कुछ ही घंटे पहले संचिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी। वीडियो में वह ‘डफली वाले, डफली बजा’ गाने पर लिपसिंक करती नजर आई थीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “मैं नाचूं, तू नचा।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी और करीब 1 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते थे।

टीवी और फिल्मों में सक्रिय रही थीं संचिता

संचिता उगले ने कम उम्र में ही टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। वे ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रही थीं। इसके अलावा वे दंगल टीवी के शो ‘साजन घर में’ में भी नजर आई थीं। फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था। साथ ही वे ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी काम कर चुकी थीं, जिसमें मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार शामिल थे।

Related to this topic: