Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > करियर

RRB ALP Result 2026 Out, EWS Cutoff Shocks

RRB ALP Result 2026: रिजल्ट जारी, प्रयागराज में EWS कटऑफ ने चौंकाया; SC-ST और OBC से भी नीचे पहुंची

RRB ALP CBT 1 Result 2026 जारी। प्रयागराज रीजन में EWS कटऑफ SC, ST और OBC से भी नीचे रही। जानिए सभी प्रमुख रीजन की कटऑफ।


rrb alp result 2026 रिजल्ट जारी प्रयागराज में ews कटऑफ ने चौंकाया sc-st और obc से भी नीचे पहुंची

RRB ALP Stage 1 Result Out |

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 के CBT-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और अब उम्मीदवार अपने-अपने आरआरबी रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ रेलवे ने कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा प्रयागराज रीजन की कटऑफ को लेकर हो रही है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की कटऑफ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से भी नीचे चली गई।

27 जून तक देख सकेंगे स्कोरकार्ड

अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की मदद से आरआरबी पोर्टल पर लॉगिन कर व्यक्तिगत रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा 27 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। रेलवे की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर में असिस्टेंट लोको पायलट के 9,970 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

फरवरी में हुई थी परीक्षा

आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था। हर गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू थी। रेलवे बोर्ड के अनुसार CBT-1 केवल स्क्रीनिंग परीक्षा थी। इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा।

प्रयागराज रीजन की कटऑफ ने सबको चौंकाया

इस बार प्रयागराज रीजन में EWS वर्ग की कटऑफ सबसे अधिक चर्चा में है। आमतौर पर EWS कटऑफ सामान्य और OBC वर्ग के आसपास देखने को मिलती है, लेकिन यहां यह SC, ST और OBC तीनों वर्गों से नीचे चली गई।

प्रयागराज रीजन कटऑफ

UR : 80.09203
OBC : 75.55556
SC : 69.24046
ST : 69.00974
EWS : 64.44444
Ex-Serviceman : 32.44444

दिलचस्प बात यह है कि EWS और OBC कटऑफ के बीच करीब 11 अंकों का अंतर देखने को मिला।

चंडीगढ़ रीजन में कैसी रही कटऑफ

चंडीगढ़ आरआरबी कटऑफ

 UR : 79.55556
 OBC : 73.92404
 SC : 71.28331
 ST : 54.64369
 EWS : 54.22223
 Ex-Serviceman : 34.65411

यहां भी EWS और ST कटऑफ लगभग बराबर रही, जबकि सामान्य वर्ग की कटऑफ 79 अंक से ऊपर पहुंच गई।

सिलीगुड़ी रीजन में EWS सबसे नीचे

सिलीगुड़ी आरआरबी कटऑफ

UR : 73.07732
OBC : 61.67093
SC : 61.20014
ST : 50.43934
EWS : 40.40972

सिलीगुड़ी में EWS वर्ग की कटऑफ 40 अंक के आसपास रही, जो अन्य सभी प्रमुख श्रेणियों से काफी कम है।

अब कब होगी CBT-2 परीक्षा?

सीबीटी-1 में सफल अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण CBT-2 होगा। रेलवे बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 के बाद किसी भी समय आयोजित की जा सकती है। परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड से जुड़ी सूचना उम्मीदवारों को परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

कटऑफ के आंकड़ों ने बढ़ाई चर्चा

इस बार जारी कटऑफ सूची में सबसे ज्यादा चर्चा EWS वर्ग के अंकों को लेकर हो रही है। प्रयागराज, चंडीगढ़ और सिलीगुड़ी जैसे कई रीजन में EWS कटऑफ अपेक्षाकृत काफी नीचे रही है। इससे सोशल मीडिया और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच कटऑफ ट्रेंड को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। अब लाखों उम्मीदवारों की नजर CBT-2 की तारीख और अगले चरण की तैयारी पर टिकी हुई है।

Related to this topic: