Breaking News
  • भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते वैभव सूर्यवंशी
  • यूपी के कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद आग लग गई, हादसे में 5 कर्मचारी झुलस गए
  • लखनऊ में 2 दिन में 126 प्रतिष्ठान सील:दूसरे दिन भूमि IAS, विद्या कोचिंग समेत 55 पर कार्रवाई
  • वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत: 4300 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- 39,000 लोग लापता
  • रतलाम में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; दो लोगों की मौत; 15 झुलसे
  • EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

होम > करियर

NEET UG Re-Exam 2026 challange window open

NEET UG Re-Exam 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी, NTA ने खोली चैलेंज विंडो

21 जून को हुए NEET UG री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 28 जून रात 11:50 बजे तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।


neet ug re-exam 2026 प्रोविजनल आंसर-की जारी nta ने खोली चैलेंज विंडो

Career News |

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को आयोजित NEET UG 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए आंसर-की चैलेंज विंडो भी खोल दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आधिकारिक पोर्टल के जरिए 28 जून रात 11:50 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

ऐसे दर्ज करें आंसर-की पर आपत्ति

अगर आपने री-एग्जाम दिया है और किसी उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

* सबसे पहले आधिकारिक NEET पोर्टल पर लॉग-इन करें।
* अपनी टेस्ट बुकलेट पर दिए गए Question Paper Series Code को दर्ज करें।
* इसके बाद संबंधित प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
* अपने दावे के समर्थन में NCERT या किसी अन्य मान्यता प्राप्त प्रामाणिक पुस्तक का दस्तावेजी प्रमाण अपलोड करें। केवल कोचिंग नोट्स या इंटरनेट से मिली जानकारी स्वीकार नहीं की जाएगी।

कितनी देनी होगी फीस?

NTA ने प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। यह शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। बिना फीस जमा किए कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। हालांकि, यदि विषय विशेषज्ञों की जांच में आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी।

फॉर्म सबमिट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

उम्मीदवार अपनी सभी जानकारी अच्छी तरह जांचने के बाद ही आवेदन सबमिट करें। एक बार फॉर्म जमा होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन या बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

NTA ने बताया है कि इस बार रिजल्ट में देरी न हो, इसके लिए दो प्रक्रियाएं एक साथ चलाई जा रही हैं। एक ओर विशेषज्ञ समिति आंसर-की पर आई आपत्तियों की समीक्षा करेगी, वहीं दूसरी ओर OMR शीट की स्कैनिंग भी जारी रहेगी। इससे फाइनल आंसर-की जारी होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जा सकेंगे।

तकनीकी दिक्कत होने पर कहां मिलेगी मदद?

यदि उम्मीदवारों को आंसर-की चैलेंज करने के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या आती है, तो वे NTA की आधिकारिक हेल्पलाइन या ईमेल सपोर्ट के जरिए सहायता ले सकते हैं। एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें।

Related to this topic: