भारतीय सेना ने CSBO ग्रेड-II के 190 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तरीका।
Indian Army ने CSBO (Civilian Switch Board Operator) ग्रेड-II के 190 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती रक्षा मंत्रालय के तहत मुख्यालय 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी गोवा द्वारा निकाली गई है। 10वीं पास और PBX हैंडलिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया ईमेल के जरिए पूरी की जाएगी और चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट तथा इंटरव्यू के आधार पर होगा।
31 मई तक कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजना होगा।
कुल 190 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
- UR – 94 पद
- OBC – 43 पद
- SC – 22 पद
- ST – 12 पद
- EWS – 19 पद
इसके अलावा PwD और पूर्व सैनिकों के लिए भी आरक्षण दिया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही PBX (Private Branch Exchange) हैंडलिंग का कम से कम 6 महीने का अनुभव भी मांगा गया है। यह अनुभव प्रमाणपत्र आवेदन के साथ भेजना अनिवार्य होगा।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। पेपर में इन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे
- General Intelligence
- Numerical Aptitude
- Reasoning
- English
- General Awareness
लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके Adobe Reader के जरिए भर सकते हैं, इसके बाद आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, PBX अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजने होंगे। ईमेल के सब्जेक्ट में “CSBO Application” के साथ उम्मीदवार का नाम लिखना जरूरी होगा।
देशभर में मिल सकती है पोस्टिंग
यह भर्ती ऑल इंडिया सर्विस दायित्व के तहत की जा रही है। यानी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के किसी भी हिस्से में हो सकती है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।